CM Nitish Gift: बिहार में बढ़ा आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय, सीएम नीतीश का बड़ा एलान

सीएम नीतीश कुमार
CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का एलान किया है. जिसके बाद अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4,500 रुपये मानदेय मिलेगा.
CM Nitish Gift: बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का एलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. जिसके बाद अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4,000 रुपये बढ़ाकर 4,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा. एक्स के जरिये पोस्ट शेयर कर सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी.
मानदेय में इस वजह से की गई बढ़ोतरी
एक्स पर पोस्ट में सीएम नीतीश ने लिखा कि राज्य में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुए हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है.
इतने रुपये बढ़ा मानदेय
आगे उन्होंने बताया कि अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये बढ़ाकर 4,500 रुपये करने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है.
2005 से ही हो रहा काम
सीएम नीतीश ने यह भी लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है. साथ ही इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 6 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का बढ़ेगा मनोबल
आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के अहम योगदान को देखते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है. इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा. इसके अलावा समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




