पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश का श्रमिकों को बड़ा तोहफा! बिहार के 16 लाख निर्माण कर्मियों को दिए 802 करोड़

Updated:
विज्ञापन
CM Nitish Kumar gave Rs 802 crore to 16 lakh construction workers of Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

CM Nitish Gift: भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. बिहार के श्रमिकों को बड़ी सौगात देते हुए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत राज्य के 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत 5 हजार रुपये की दर से राशि भेजी गई है.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. बिहार के श्रमिकों को बड़ी सौगात देते हुए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत राज्य के 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत 5 हजार रुपये की दर से राशि भेजी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कुल मिलाकर 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये भेजे गए हैं. जो सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं.

बेहतर होगा श्रमिक परिवारों का जीवन स्तर

इस पैसे के ट्रांसफर के साथ नीतीश कुमार ने कहा कि इस मदद से श्रमिक परिवारों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि “निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक भाई-बहनों का योगदान राज्य की तरक्की में अतुलनीय है. उनके विकास और सुरक्षा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.”

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल का शुभारंभ

इसी मौके पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया. यह योजना समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना थके, बिना रुके लगातार कार्य कर रहे हैं. उनका संकल्प और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणादायी है.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन से चलने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन