CISCE Date Sheet 2023 : जारी हुई CISCE वार्षिक परीक्षा 2023 की डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 02 Dec 2022 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
CISCE Date Sheet 2023 : जारी हुई CISCE वार्षिक परीक्षा 2023 की डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

12वीं के अधिकांश विषयों की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी. सभी पेपर तीन घंटे के होंगे. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होंगे. 10वीं की अधिकांश परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी. यह तीन घंटे तक चलेगी

विज्ञापन

पटना. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) ने 10वीं (आइसीएसइ) और 12वीं (आइएससी) परीक्षा 2023 की डेटशीट और टाइम टेबल गुरुवार को जारी कर दिया है. टाइम टेबल के अनुसार 13 फरवरी से 12वीं व 27 फरवरी से 10वीं की परीक्षा शुरू हो जायेगी.

10वीं व 12वीं की परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू होगी

10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 29 मार्च तक चलेगी. वहीं, 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होंगी और 31 मार्च तक चलेगी. टाइम-टेबल आइसीएसइ बोर्ड के वेबसाइट cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. छात्रों को इसी समय-सीमा में अपना पेपर पूरा करना होगा. 10वीं व 12वीं की परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू होगी. इसके साथ बोर्ड ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दिया है.

कोविड-19 के नियमों को पालन करने के लिए भी कहा गया

12वीं के अधिकांश विषयों की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी. सभी पेपर तीन घंटे के होंगे. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होंगे. 10वीं की अधिकांश परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी. यह तीन घंटे तक चलेगी. वहीं, आर्ट पेपर की परीक्षा नौ बजे से शुरू होगी. परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले क्वेश्चन पेपर दे दिया जायेगा. इस दौरान स्टूडेंट्स केवल प्रश्न पेपर देख सकते हैं. उत्तर लिखने की शुरुआत परीक्षा शुरू होने के समय पर ही करनी हो. स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा, ताकि भीड़ न हो. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. कोविड-19 के नियमों को पालन करने के लिए भी कहा गया है.

12वीं

  • 13 फरवरी: अंग्रेजी पेपर 1

  • 14 फरवरी: अंग्रेजी पेपर 2

  • 16 फरवरी: कॉमर्स

  • 17 फरवरी: भूगोल

  • 20 फरवरी: मैथ

  • 24 फरवरी: इकोनॉमिक्स

  • 27 फरवरी: केमिस्ट्री

  • 01 मार्च : बिजनेस स्टडी

  • 03 मार्च: इंडियन लैंग्वेज

  • 06 मार्च : फिजिक्स

  • 10 मार्च: हिस्ट्री

  • 13 मार्च: एकाउंट

  • 15 मार्च : पॉलिटिकल साइंस व बायोटेक्नोलॉजी

  • 17 मार्च: बायोलॉजी

  • 20 मार्च: कंप्यूटर साइंस

  • 23 मार्च: होम साइंस

  • 24 मार्च : फिजिकल एजुकेशन

  • 13 मार्च :इलेक्टिव इंग्लिश

  • 27 मार्च: साइकोलॉजी

  • 29 मार्च: सोशियोलॉजी

  • 31 मार्च: इन्वायरमेंट साइंस

10वीं

  • 27 फरवरी: अंग्रेजी पेपर 1

  • 01 मार्च: अंग्रेजी पेपर 2

  • 03 मार्च: ग्रुप -2 इलेक्टिव

  • 04 मार्च: आर्ट पेपर 1

  • 06 मार्च: हिस्ट्री एंड सिविक्स(एचसीजी)

  • 10 मार्च: मैथ

  • 11 मार्च: आर्ट पेपर 2

  • 13 मार्च: ज्योग्राफी -एचसीजी पेपर 2

  • 14 मार्च: एन्वायरनमेंटल साइंस (ग्रुप 2)

  • 15 मार्च: सेकेंड भाषा विषय

  • 17 मार्च: फिजिक्स : साइंस पेपर 1

  • 18 मार्च: आर्ट पेपर3

  • 20 मार्च: केमिस्ट्री-साइंस पेपर-2

  • 21 मार्च: इकोनॉमिक्स (ग्रुप-2)

  • 23 मार्च: ग्रुप -3 इलेक्टिव

  • 24 मार्च : संस्कृत

  • 25 मार्च: आर्ट पेपर 4

  • 27 मार्च: हिंदी

  • 29 मार्च: बायोलॉजी- साइंस पेपर-3

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन