सीआइआइ प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 1:06 AM
प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.
पटना. प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग विभाग के कार्यालय कक्ष में कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी निदेशक बिनय जॉब एवं पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक जॉन कुरुविल्ला विशेष रूप से शामिल रहे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से बिहार सरकार की उद्योग नीति के संबंध में विस्तार से वार्ता हुई. उद्योग मंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में बिहार की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों की तरफ से बिहार में निवेश की संभावनाओं के संबंध में भी चर्चा की गयी. बैठक में उद्योग विभाग के निदेशक (उद्योग) आलोक घोष, निदेशक (तकनीकी विकास तथा हथकरघा एवं रेशम उत्पादन निदेशालय) विवेक रंजन मैत्रे , उद्योग विभाग के निदेशक (खाद्य प्रसंस्करण) रवि कुमार भी सम्मिलित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










