ePaper

Video: वक्फ कानून से किनकी बढ़ेगी टेंशन? चिराग पासवान ने मोदी सरकार का साथ देकर बताया

Updated at : 03 Apr 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
chirag paswan on waqf bill

वक्फ बिल पर बोले चिराग पासवान (File Photo)

Waqf Bill: वक्फ बिल पर मोदी सरकार को साथ देने के बाद लोजपा रामविलास के नेता सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष को घेरा. चिराग ने बताया कि इस कानून से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है. विपक्ष उन्हें मुद्दा बनाकर भ्रम फैला रहा है.

विज्ञापन

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हुआ तो इसे लेकर बिहार की राजनीति भी गरमायी हुई है. बिहार में इस साल चुनाव होना है. इस बीच वक्फ बिल की राजनीति से बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. वक्फ बिल लोकसभा में आधी रात को पास हुआ. इसके समर्थन में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी वोट किए. चिराग पासवान ने इस बिल और कानून के फायदे बताए हैं. साथ ही विपक्ष को केंद्रीय मंत्री ने घेरा है.

काला दिन के सवाल पर चिराग का पलटवार

वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मोदी सरकार कुछ भी लेकर आती है तो वो विपक्ष के लिए काला दिन हो जाता है. सीएए, धारा 370, लोकसभा चुनाव आदि का चिराग ने उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, गलत नैरेटिव सेट करना और लोगों में डर का माहौल पैदा करना ही विपक्ष का काम बच गया है.

ALSO READ: Video: वक्फ बिल पर संसद में लालू यादव का 15 साल पुराना ये भाषण, जिसे भाजपा ने बना लिया हथियार…

विपक्ष पर बोला हमला

चिराग ने कहा कि इस बिल पर भी विपक्ष ने केवल भ्रम फैलाया. कितने नेता तथ्य पर बात कर रहे थे? इन्होंने बताया कि मुसलमानों की जमीन छीन ली जाएगी. मुस्लिमों के विरोध में ये बिल आ रहा है. ये सब भ्रम फैलाया गया.

विपक्ष को चिंता क्यों? चिराग ने पूछा

चिराग पासवान ने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता ला रहे हैं और नियमों को अगर मजबूत बनाया जा रहा है. गरीब मुसलमानों के हित में और महिलाओं को इसमें जोड़ा जा रहा है तो आपको (विपक्ष) चिंता क्यों हो रही है.

किसे होगी चिंता? चिराग ने बताया…

चिराग ने कहा कि चिंता उनकी स्वभाविक है जो इसके ठेकेदार बने हैं. जिन्होंने इसको भ्रष्टाचार का अड्डा बना है.जब उनके हाथों से चीजें निकलकर गरीब मुसलमानों में बंटेगी तो चिंता होना तो स्वभाविक है. इसलिए इन लोगों ने डर का माहौल बनाया है.

कांग्रेस पर चिराग का हमला

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को इस विषय की इतनी ही चिंता थी तो कल विपक्ष के नेता सदन में खुद इस पर बोलते लेकिन जब चर्चा हो रही थी तो नेता प्रतिपक्ष खुद सदन से गायब थे.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन