Chirag Paswan: 'संविधान को दुनिया की कोई भी…', मोदी के हनुमान ने दिया बड़ा बयान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Dec 2024 4:15 PM

विज्ञापन

Chirag Paswan: लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत खतरे में नहीं डाल सकती.

विज्ञापन

Chirag Paswan: पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने कहा है कि कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि जनता के सामने कौन सा मुद्दा उठाया जाये. कांग्रेस पार्टी का जनता से अब कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले एक साल से हर जगह कह रहे हैं कि देश का संविधान खतरे में हैं. इस बात का कोई मतलब नहीं है.  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘जनता जानती है कि भारत के संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत खतरे में नहीं डाल सकती. फिर भी कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है, जबकि असल में कांग्रेस ने ही संविधान को खतरे में डाला है और जब भी मौका मिला, लोकतंत्र को कमजोर किया है. कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था. कांग्रेस जब संविधान की बात करती है तो लोगों को इन पर हंसी आती है. हरियाणा में जहां कांग्रेस ने जीत सुनिश्चित की बात की थी, वहां भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था.’

संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस से पूछा सवाल  

चिराग पासवान ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में यह अपने गठबंधन को मजबूत बताते थे. वहां जनता ने नकार दिया. क्योंकि, जो यह मुद्दे उठाते हैं उनसे जनता का कोई सरोकार नहीं है. लोकसभा के चुनाव में यह कहते रहे कि संविधान खतरे में है. नई सरकार बने हुए छह माह बीत चुके हैं. मुझे कांग्रेस बताए कि संविधान क्या खतरे में है. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में संविधान दिवस नहीं मनाया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संविधान दिवस मनाना शुरू हुआ. संविधान को विभिन्न भाषा में लाया गया है. बिहारी होने पर मुझे गर्व है कि संविधान को मैथिली भाषा में लाया गया है. संस्कृत भाषा में संविधान का अनुवाद किया गया. हम लोग तो घर-घर संविधान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.’

बांग्लादेश के मुद्दे पर क्या बोले

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले पर चिराग पासवान ने कहा कि इसका विरोध होना चाहिए. हिन्दुओं पर एक के बाद एक अत्याचार की खबरें आ रही हैं. हिन्दू समुदाय पर हमला किया जा रहा है. हम इसकी निंदा करते हैं. हम चाहते हैं कि वहां पर हो रहे हमलों पर तुरंत विराम लगाया जाए.

इसे भी पढ़ें: पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, महज 90 मिनट में 100 किलोमीटर सफर होगा तय

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन