रोहतास के तत्कालीन डीएसपी पर सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर

Updated:
विज्ञापन
रोहतास के तत्कालीन डीएसपी पर सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर

सीबीआइ ने रोहतास के तत्कालीन डीएसपी ट्रैफिक आबिद बिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

पटना. सीबीआइ ने रोहतास के तत्कालीन डीएसपी ट्रैफिक आबिद बिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पटना हाइकोर्ट के आदेश के तहत सीबीआइ ने डीएसपी एवं उनके बाॅडीगार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है. इस मामले में सासाराम में भीड़ -भाड़ वाली जगह पर खुलेआम अपनी सर्विस रिवॉल्वर से निर्दोष युवकों पर अंधाधुंध गोली दागकर एक युवक की हत्या व चार युवकों को गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप वहां के तत्कलीन ट्रैफिक डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड पर है. उन दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाइकोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन