कार्मेल हाइस्कूल- वार्षिक उत्सव में बच्चों ने नृत्य-संगीत की दी शानदार प्रस्तुति

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
कार्मेल हाइस्कूल- वार्षिक उत्सव में बच्चों ने नृत्य-संगीत की दी शानदार प्रस्तुति

कार्मेल हाइस्कूल की ओर से शनिवार को प्राइमरी सेक्शन का वार्षिक दिवस समारोह उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

कार्मेल हाइस्कूल की ओर से शनिवार को प्राइमरी सेक्शन का वार्षिक दिवस समारोह उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन सिस्टर मृदुला एसी के मार्गदर्शन में किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम इंडिया 2.0 : ब्रिजिंग जेनरेशन रही, जिसमें भारत की परंपरा और आधुनिक सोच के बीच संतुलन को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया. कक्षा एक के बच्चों ने फ्यूजन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कक्षा दो के विद्यार्थियों ने भारतीय त्योहारों पर रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें दिखाया गया कि परंपराएं समय के साथ कैसे आगे बढ़ती हैं. वहीं कक्षा तीन के बच्चों ने सीड्स ऑफ टुडे ट्रीज ऑफ टुमारो नाटक के माध्यम से बच्चों के सही संस्कार और भविष्य निर्माण का संदेश दिया. कक्षा चार की प्रस्तुति मदर वेरोनिका के जीवन पर आधारित रही जिसमें सेवा, करुणा और विश्वास के मूल्यों को दर्शाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन