BPSC Teacher: बिहार में खेत में मिली BPSC शिक्षिका की लाश, इसी साल हुई थी शादी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Sep 2025 11:50 AM
BPSC शिक्षिका की तस्वीर
BPSC Teacher: दरभंगा में एक 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उसके ससुराल के पीछे खेत में मिलने से सनसनी फैल गई. परिवार ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है और सड़क जाम कर गुस्सा जताया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा.
BPSC Teacher: दरभंगा में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उसके ससुराल के पीछे खेत में मिला. मृतका की शादी इस साल मार्च में हुई थी और उसका पति भी BPSC शिक्षक है. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.
पुष्पा के पिता प्रमोद कुमार साहू का आरोप है कि ससुर, दामाद प्रमोद प्रसाद और बहनोई ने मिलकर बेटी की हत्या की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ससुर ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी बेटी घर से भाग गई है. जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि पुष्पा का शव घर के पीछे पानी लगे खेत में पड़ा था. पिता का कहना है कि हत्या साजिश के तहत की गई और शव को खेत में फेंका गया.
परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के भाई मनिकेश कुमार ने भी आरोप लगाया कि बहन की मौत में पति, सास, ससुर और ननद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शादी को केवल छह महीने ही हुए थे और पुष्पा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि मामला फिलहाल जांच के दायरे में है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के डुमरी रोड की बताई जा रही है. मृतका का ससुराल इसी थाना क्षेत्र में है, जबकि मायका कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के भीनदुआ गांव में स्थित है.
सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही है. स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि न्याय की प्रक्रिया पूरी हो और दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










