ब्लू स्टार ने एलबीएस सीसी को हराया

Published at :04 Jun 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लू स्टार ने एलबीएस सीसी को हराया

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गये मुकाबलों में ब्लू स्टार और साधनापुरी सीसी ने जीत दर्ज की़

विज्ञापन

पटना. पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गये मुकाबलों में ब्लू स्टार और साधनापुरी सीसी ने जीत दर्ज की. ब्लू स्टार ने एलबीएस सीसी को हराया जबकि साधनापुरी सीसी ने एवरग्रीन सीसी को 42 रन से पराजित किया. ब्लू स्टार की ओर से अमन ने 141 रन की पारी खेली जबकि गुड्डू कुमार ने 69 रन और पांच विकेट चटकाये. टॉस एलबीएस ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. ब्लू स्टार ने 30 ओवर में चार विकेट पर 333 रन का स्कोर खड़ा किया. अमन ने 80 गेंद में 13 चौके व 11 छक्के की मदद से 141 रन बनाये. गुड्डू कुमार ने 46 गेंद में 7 चौके व 5 छक्के की मदद से 69 रन की पारी खेली. जवाब में एलबीएस की टीम 22.2 ओवर में 9 विकेट पर 97 रन बनाये. इसी समय बारिश हो गयी और मैच का परिणाम ब्लू स्टार के पक्ष में चला गया. विजेता टीम के गुडडू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में साधनापुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. साधनापुरी ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाये. राजवीर ने 33 और रिषभ राज ने 27 रन बनाये. एवरग्रीन के सुजल ने 3 जबकि तेजस्वी ने 2 विकेट चटकाये. जवाब में एवरग्रीन सीसी की टीम 21.4 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गयी. दीपक ने 45 रन की पारी खेली. साधनापुरी के अमन चौधरी ने 3 विकेट चटकाये. विजेता टीम के अमन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन