बीएलओ ने गणना फॉर्म वितरण के साथ कलेक्शन किया

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ ने गणना फॉर्म वितरण के साथ कलेक्शन किया

वोटर लिस्ट के सत्यापन को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ बूथों पर उपस्थित रह कर गणना फॉर्म वितरण करने के साथ जमा आवेदन कलेक्ट किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना वोटर लिस्ट के सत्यापन को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ बूथों पर उपस्थित रह कर गणना फॉर्म वितरण करने के साथ जमा आवेदन कलेक्ट किया. सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बूथों पर बीएलओ ने गणना फॉर्म वितरण किया. हालांकि कई बूथों पर बीएलओ देर से पहुंचे. इसे लेकर वोटरों को वापस लौटना पड़ा. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार व रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहना है. रविवार को भी सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. डीएम डाॅ त्यागराजन एसएम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान जिन वोटरों का नाम मतदाता सूची में वर्तमान में दर्ज है. उन्हीं का सत्यापन इन्यूमेरेशन फाॅर्म (गणना प्रपत्र प्रारूप) व अन्य दस्तावेज के माध्यम से किया जा रहा है. जमा होनेवाले गणना फॉर्म में दावा /आपत्ति प्राप्त करने की तिथि एक अगस्त तक निर्धारित है.एक अगस्त से एक सितंबर तक दावा/आपत्ति प्राप्त का निराकरण होगा. 30सितंबर को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन