ePaper

पटना दौरे पर नितिन नबीनः काली मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे, कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद दिल्ली होंगे रवाना

Updated at : 24 Dec 2025 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
nitin nabin patna road show| Nitin Nabin will worship at the Kali temple and pay obeisance at the Gurudwara

पटना में कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन

Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन के साथ वे कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन करेंगे.

विज्ञापन

Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. उनका यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. दौरे के दूसरे दिन बुधवार को नितिन नबीन ने सुबह की शुरुआत धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन से करेंगे, वहीं दिनभर संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन का कार्यक्रम तय है.

पटना साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचेंगे नितिन नबीन

बुधवार सुबह 7:15 बजे नितिन नबीन बांस घाट के पास स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की समृद्धि की कामना करेंगे. इसके बाद वे गोलघर के पास स्थित अखंड वासिनी मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. पूजा-पाठ के बाद दोपहर करीब 2 बजे नितिन नबीन तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेंगे, जहां वे मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे दिल्ली के लिए उनकी फ्लाइट है.

कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे विशेष बैठक

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नितिन नबीन का यह दौरा पूरी तरह संगठन केंद्रित भी है. वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे. यह बैठक पटना के 3 टेलर रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी. बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी. माना जा रहा है कि नितिन नबीन कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश देंगे और संगठनात्मक अनुशासन पर विशेष जोर देंगे.

स्वागत के लिए हाथी, ऊंट और घोड़ों का किया गया था विशेष इंतजाम

इससे पहले, दौरे के पहले दिन मंगलवार को नितिन नबीन का पटना में भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने पटना एयरपोर्ट से करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

स्वागत के लिए हाथी, ऊंट और घोड़ों का विशेष इंतजाम किया गया था, जिसने रोड शो को अलग ही रंग दे दिया. जगह-जगह फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता “जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल” जैसे गानों पर झूमते नजर आए. रोड शो के दौरान महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं और डांस करती दिखीं. नितिन नबीन ने राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की.

नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

रोड शो के दौरान नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि यह जोश और उत्साह ही बीजेपी की असली ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

Also Read: Bihar News: बिहार के खगड़िया में पकड़ा गया एशिया का सबसे जहरीला सांप, कई दिनों से दहशत में थे लोग

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन