बिहार में कोसी बराज के 36 फाटक खोले गए, पानी का तांडव बढ़ा तो जला दी गयी गेट की लाल बत्ती
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 01 Sep 2025 9:58 PM
वीरपुर बराज पर कोसी का उफान और गेट पर जली लाल बत्ती
Bihar Flood: वीरपुर में कोसी बराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं. कोसी नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज हुआ. बराज के गेट पर लगी लाल बत्ती को जला दिया गया है.
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है. कोसी नदी का उफान फिर एकबार लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. सोमवार को कोसी नदी का जलस्तर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. वीरपुर स्थित बराज के 36 फाटक खोल दिए गए. बराज पर लाल बत्ती अब जला दी गयी है.
कोसी बराज के 36 फाटक खोले गए, लाल बत्ती जलायी गयी
कोसी नदी का जलस्तर सोमवार की शाम को इस साल 2025 में अबतक के सबसे अधिक लेवल को पार कर गया. कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम 7 बजे नदी का जलस्तर 2 लाख 73 हजार 925 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो लगातार बढ़ते क्रम में है. स्थिति को देखते हुए कोसी बराज के 56 में से 36 फाटक खोले गए और गेट पर लगी लाल बत्ती भी जला दी गई.
तीन लाख क्यूसेक पार कर सकता है जलस्तर
अनुमान जताया जा रहा है कि जलस्तर तीन लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 08 बजे से बराहक्षेत्र में जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था और दोपहर 03 बजे तक यह 01 लाख 72 हजार 500 क्यूसेक तक पहुंच गया. इसके बाद वहां जलस्तर में कमी तो आई, लेकिन कोसी बराज पर पानी का दबाव लगातार बढ़ता रहा और शाम तक यह वर्ष का सर्वाधिक स्तर पार कर गया.
बराज और तटबंध सुरक्षित
चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश ने बताया कि जलस्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि बराज और तटबंध सुरक्षित हैं, सभी इंजीनियर मौके पर तैनात हैं और लगातार निगरानी की जा रही है. दोनों तटबंधों पर स्पर और स्टर्ड सुरक्षित हैं. लगातार चौकसी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










