ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

patna news: दुल्हिनबाजार . थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के पास पाली-पटना मुख्य सड़क पर रविवार को ट्रक के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुल्हिनबाजार . थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के पास पाली-पटना मुख्य सड़क पर रविवार को ट्रक के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के पास पाली-पटना मुख्य सड़क पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस दौरान बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. जबकि ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला. युवक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के पूरण चक गांव निवासी सोमर यादव के 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई. जिसे इलाज के लिए दुल्हिन बाजार पीएचसी लाया गया. जहां से डॉक्टरों ने पीएमसीएच भेज दिया. पटना ले जाते समय चंदन की मौत रास्ते में हो गयी. दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

दो इ-रिक्शा चोरी कर भाग रहे चोर का मोबाइल छूटा

बाढ़. नप क्षेत्र के बलीपुर मोहल्ले में शनिवार की देर रात्रि एक तरफ जबरदस्त बारिश हो रही थी. वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे लगे दो इ-रिक्शा चोर गली से निकाल कर सड़क पर ले आया लेकिन इस दौरान लोगों की नजर छोड़ पर पड़ गयी और शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों की आहट और शोरगुल के बाद चोर जल्दबाजी में मोबाइल इ-रिक्शा के पैसे वाले बैग में डालकर भगाने का प्रयास किया लेकिन जल्दबाजी में वह मोबाइल लेना भूल गया. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए मोबाइल भी पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस अब मोबाइल के माध्यम से कर तक पहुंचने में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन