Bihta Airport: बिहटा एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, 173 एकड़ जमीन अधिग्रहण काम इस महीने हो जायेगा शुरू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Dec 2024 5:40 PM

विज्ञापन

बिहटा एयरपोर्ट रनवे

Bihta Airport: बिहटा एयरपोर्ट का रनवे पहले 2500 मीटर बनना था लेकिन इसे बढ़ाकर 3658 मीटर कर दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से जल्द जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihta Airport: बिहटा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर जल्द निर्णय लिया जाएगा. जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा मांगी गई 173 एकड़ भूमि के अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट एडीएम (राजस्व) की अध्यक्षता में बनी एक टीम से ली थी, जिसे राज्य सरकार को पहले ही भेज दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इस पर 15 दिनों में निर्णय होने की संभावना है. रनवे का विस्तार एयरपोर्ट के पूर्व या पश्चिम दिशा में किया जाएगा. इसे लेकर अधिकारी बैठक करेंगे और सभी नफा-नुकसान पर बात करके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. एडीएम, राजस्व अनिल कुमार की अगुवाई में 15 नवंबर को छह सदस्यीय टीम ने बिहटा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट सौंपी थी.

क्या-क्या चुनौती आ रही सामने

बिहटा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार को पहले 2500 मीटर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3658 मीटर करने की योजना बनाई गई है. इसे बनाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र में 1158 मीटर लंबाई बढ़ानी होगी. पश्चिम दिशा में लंबाई बढ़ने से कोरहर गांव में काफी प्रभाव पड़ेगा. इस वजह से कोरहर गांव के 143 पक्का मकान, 103 कच्चा मकान और सात धार्मिक स्थल (छह मंदिर और एक मजार) को तोड़ना पड़ेगा. विभाग को कुल मिलाकर 253 संरचनाओं को हटाने की आवश्यकता होगी और 246 परिवारों को पुनर्वासित किया जाएगा.

अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट परिसर से महज 500 मीटर की दूरी पर बिहटा-मनेर रोड है. इसलिए यहां एक अंडरपास बनाना या फिर फोर लेन की सड़क का निर्माण करना होगा. इसे बनाने के लिए इलाके में 173 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा. इसकी अनुमानित लागत करीब 482 करोड़ रुपये है. साथ ही, पुनर्वास पर 542 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है. मालूम हो कि बड़ी संख्या में कोरहर गांव के लोग रनवे विस्तार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: BPSC Candidates: BPSC छात्रों के समर्थन में आए प्रशांत किशोर और अखिलेश सिंह, बोले- विद्यार्थियों के साथ हम खड़े हैं

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन