Patna News: पटना में गलती से भी न करें छेड़खानी, इन 20 जगहों पर सादे लिबास में तैनात रहेगी महिला पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी एसपी दीक्षा की फाइल फोटो

Patna News: पटना में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती देने के लिए पुलिस ने शहर के 20 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है. इन जगहों पर जल्द ही सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, ताकि महिलाओं को तुरंत मदद और सुरक्षा मिल सके.

विज्ञापन

Patna News: पटना पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. शक्ति सुरक्षा दल ने शहर के 20 ऐसे स्थानों की पहचान की है, जहां महिलाओं और युवतियों की आवाजाही ज्यादा होती है और जहां से अक्सर शिकायतें मिलती रही हैं. इन संवेदनशील जगहों पर जल्द ही सादी वेशभूषा (Civil Dress) में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. यह जानकारी सिटी एसपी दीक्षा ने दी.

इन जगहों पर सिविल ड्रेस में रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

पहचाने गए स्थानों में एसके पुरी पार्क, जेपी गंगा पथ, ईको पार्क, सहदेव महतो मार्ग, बोरिंग रोड चौराहा और लोहिया पार्क जैसे व्यस्त व लोकप्रिय प्वाइंट शामिल हैं. इन इलाकों में महिलाओं ने कई बार उत्पीड़न और असुरक्षा से जुड़ी शिकायतें शक्ति दल को फोन कर बताई हैं. ऐसे में पुलिस ने ग्राउंड लेवल पर निगरानी और तेज करने का फैसला लिया है.

नवंबर में 1909 महिलाओं ने किया संपर्क

सिटी एसपी दीक्षा के अनुसार, सिर्फ नवंबर महीने में ही शक्ति सुरक्षा दल को पटना की 1909 महिलाओं और युवतियों ने कॉल कर मदद मांगी. इनमें से 62 मामलों में महिलाओं की काउंसिलिंग की गई, जबकि 45 शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई की गई. वहीं 23 युवतियों को शक्ति दल की टीम ने संबंधित थाना भेजकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई.

उन्होंने बताया कि 11 जून को शक्ति सुरक्षा दल का गठन किया गया था और तब से यह टीम लगातार ग्राउंड पर एक्टिव है. जिस इलाके में महिलाओं की आवाजाही अधिक है, वहां यह दल तुरंत पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराता है.

24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर

किसी भी परेशानी की स्थिति में महिलाएं शक्ति सुरक्षा दल के मोबाइल नंबर 9296598170 और 9296580210 पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं. दोनों नंबर 24 घंटे एक्टिव रहते हैं. सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि शक्ति सुरक्षा दल के प्रयासों से महिलाओं में भरोसा बढ़ा है और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को सीधी मदद मिली है. आने वाले दिनों में संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से सुरक्षा का दायरा और मजबूती से बढ़ेगा.

Also Read: Chirag Paswan Dance Video: चिराग पासवान का डांस वीडियो वायरल, अपनी ही फिल्म के गाने ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ पर थिरके

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन