Bihar Weather Update: बिहार में 48 घंटे तक भीषण शीतलहर के आसार, जानें फिर कब से बारिश देगी दस्तक

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण ठंड का प्रकोप है. मंगलवार को भी कनकनी ने लोगों को परेशान किया. 21 जनवरी तक पूरे बिहार में शीतलहर की हालत ही रहेगी वहीं बारिश के भी आसार हैं. जानें वेदर रिपोर्ट...
बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है. बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक पूरा बिहार आ चुका है. इससे गलन और कनकनी बढ़ गयी है. मंगलवार को पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, सारण और पूर्वी चंपारण में कोल्ड डे घोषित कर दिया गया. इसके अलावा पश्चिमी ,दक्षिणी और मध्य बिहार में अधिकतर इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रही.आइएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटे और अभी बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिलेगी. केवल रात के तापमान में राहत मिल सकती है.
आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. न्यूनतम औसत तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान गया में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
35 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास अथवा इससे कम रहा. जहां तक अधिकतम तापमान का सवाल है, पटना में सामान्य से छह डिग्री कम 16.2 डिग्री, गया में सामान्य से सात डिग्री कम 16.2, भागलपुर में सामान्य से पांच डिग्री कम 17.2 और पूर्णिया में सामान्य से छह डिग्री नीचे 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Also Read: Bihar Corona Today: बिहार में 4551 नये कोरोना पॉजिटिव, पटना से भी अधिक अब इस जिले का संक्रमण दर…
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी तक पूरे बिहार में शीतलहर की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. 22 जनवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम- मध्य बिहार में कुछ एक जगहों पर बारिश हो सकती है. इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हो सकता है.
गया 5.1
औरंगाबाद 5.8
सीवान व छपरा 6.4
नवादा 7.5
बक्सर 7.6
नालंदा 7.9
बांका 8.0
दरभंगा 8.2
पटना 8.4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




