Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने बदला मिजाज, कहीं चली धूल भरी आंधी तो कहीं छाए बादल

Jaipur: A city neighbourhood is seen shrouded in haze, during a cloudy and dusty weather, in Jaipur, Tuesday, March 30, 2021. (PTI Photo)(PTI03_30_2021_000147B)
Bihar Weather Update: बिहार में गुरुवार को एक बार फिर से मौसम के बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से थोड़ी सी राहत मिली है. दिन की शुरुआत जहां तेज धूप से हुई वहीं शाम होते होते मौसम में ठंडक दिखने लगी.
बिहार में गुरुवार को एक बार फिर से मौसम ने मिजाज बदला है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से थोड़ी सी राहत मिली है. प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी तो कहीं पर आसमान में काले बादल छा गए. गुरुवार की सुबह तेज धूप से हुई तो शाम होते होते मौसम ने करवट बदल ली.
बता दें की मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है की पटना और नालंदा जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ साथ गरज और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अलवर, जहानाबाद और गया के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
अरवल में भी अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव आ गया. तेज आंधी के साथ बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आ गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.
नवादा में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की सूचना है. नवादा जिले के कई इलाकों में पहले धूल भरी आंधी चलने लगी और उसके बाद बारिश शुरू हो गई. बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने इससे राहत की सांस ली है. तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम भी ठंडा हो गया.
वहीं राज्य में प्री-मानसून के दौरान बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने से यह संकेत मिल रहा है की प्रदेश में इस बार मानसून समय से आ सकता है. वैसे तो अभी मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मानसून को समय पर आने को लेकर अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है. लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार 10-12 जून के बीच प्रदेश में मानसून आने के पूरे संकेत मिल रहे हैं. वहीं, पिछले वर्ष 11 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी तो वहीं मानसून की पहली बारिश 13 जून को पूर्णिया में हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




