Bihar Weather: कल बक्सर-कैमूर और रोहतास में होगी वज्रपात के साथ बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

बिहार मौसम सेवा केंद्र की रिपोर्ट
Bihar Weather: बिहार के पश्चिमी हिस्से में बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया में 3-4 अप्रैल को मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी होने के असार है. आईएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया है कि राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज पछिया हवा चलेगी.
Bihar Weather: तीन अप्रैल को बक्सर, कैमूर और रोहतास में हल्की बारिश के आसार है. आईएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार है. इसके साथ ही इन जिलो में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया जिला के भागों में बहुत हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही पूरे राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम गति की मछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में बांका, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और खगड़िया में सामान्य से अधिक तापमान बने रहने की संभावना है.

अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
आइएमडी पटना के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर क्षेत्र में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इधर, आईएमडी पटना ने मार्च के मौसम की रिपोर्ट भी साझा की है. इसके अनुसार मार्च में पूरे प्रदेश में छह दिन व्रजपात हुआ है. मार्च में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मार्च में प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया किया गया. इसी तरह राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया.
आसमान में छाये रहेंगे हल्के बादल
भागलपुर जिले में तेज धूप व गर्म पछिया हवा का असर जारी है. सुबह में लोगों को हल्की ठंड लग रही है. वहीं दोपहर में तीखी धूप से लोग बेहाल हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 01-06 अप्रैल के मध्य भागलपुर में आसमान में हल्के बादल एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बादल से गर्मी बढ़ सकती है. वहीं पूर्वी बिहार में बारिश की संभावना कम है. हालांकि बिहार के पश्चिमी हिस्से में बक्सर, कैमूर एवं रोहतास में 3-4 अप्रैल को मेघ गर्जन, तेज हवा एवं बूंदाबांदी होने का अनुमान है. छह अप्रैल तक जिले में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री के बीच रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




