Bihar Weather: अप्रैल से जून तक पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, बिहार में बनेगी हीट वेव की स्थिति

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

India Weather Forecast

Bihar Weather: बिहार में अप्रैल से जून तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी. इस दौरान पश्चिमी बिहार को सबसे अधिक लू का दौर झेलना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अप्रैल से जून तक पूरे बिहार में सामान्य से अधिक झुलसाने वाली गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान राज्य में उच्चतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही अधिक रहेगा. सोमवार को जारी आइएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में खासतौर पर बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में अप्रैल में लू (हीट वेव) के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की आशंका है. यहां करीब तीन से चार दिन लू रह सकती है. इस दौरान पश्चिमी बिहार को सबसे अधिक लू का दौर झेलना पड़ सकता है. शेष कुछ जगहों पर एक से दो दिन लू की स्थिति बन सकती है.

पूर्वी बिहार में चलेंगी गर्म हवाएं

आइएमडी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून तक विशेष रूप से दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य में लू (हीट वेव) के दिन भी सामान्य से अधिक रहेंगे. चिंता की बात है कि बिहार का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है, जहां लू की पहुंच नहीं हो. पूर्वी बिहार में गर्म हवाएं तो चलेंगी, लेकिन यहां लू वाले दिन तुलनात्मक रूप में राज्य के अन्य हिस्सों से कम हो सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में प्री मानसून की बारिश सामान्य से कम ही रहने का पूर्वानुमान है. आइएमडी का पूर्वानुमान है कि अप्रैल में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है. इधर, आइएमडी पटना ने पूर्वानुमान जारी किया है कि एक अप्रैल से अगले तीन दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक के इजाफा होने की आशंका है. हालांकि अभी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

दिन में तापमान पहुंचा 36 डिग्री के पार

मुजफ्फरपुर में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 22 डिग्री से अधिक अंतर पहुंच गया. मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन हो रहा है. दिन में जलाने वाली धूप हो रही है, तो वहीं सुबह और शाम राहत महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री के भी पार पहुंचेगा. दूसरी ओर अभी कुछ दिनों तक पछुआ हवा चलेगी. इस कारण दिन में लू जैसा अनुभव होगा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा. 7.5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं पछुआ हवा की रफ्तार में कमी आएगी. इस दौरान आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Bihar Train: आज से चलेगी पाटलिपुत्र-बलिया मेमू ट्रेन, पटना जंक्शन से चलेगी थावे के लिए विशेष गाड़ी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन