Bihar Weather: बसंत के मौसम में बिहार में क्यों पड़ रही कड़ाके की ठंड? अगले 24 घंटे भी सीवियर कोल्ड डे

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बसंत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सोमवार को गया सबसे अधिक ठंडा जिला रहा. वहीं अगले 48 घंटे तक और
बिहार के मौसम (Bihar Weather) में एक बार फिर बड़ा उलट फेर देखने को मिला है. बसंत के मौसम में प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर बेहद खतरनाक शीत दिवस की स्थिति बनी. प्रदेश में अगले 48 घंटे न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम बना रहेगा. अधिकतर हिस्सों में धुंध और घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है.
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक पछुआ चल रही है. इसकी वजह से दिन और रात कनकनी महसूस की जायेगी. इधर सोमवार को प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ी. गया, भागलपुर, पूर्णिया,छपरा और मोतिहारी आदि जगहों पर सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया. ऐसी स्थिति अगले 24 घंटे तक बने रहने के आसार हैं.
सोमवार को प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. यह औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम था. प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान गया रहा. यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान भी 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
Also Read: Coronavirus: बिहार के 5 जिलों में कोरोना के नये मरीज नहीं, सभी जिलों में 50 से कम मामले, जानें ताजा हाल
आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक 48 घंटे बाद एक बार फिर पुरवैया बहेगी. इसकी वजह से रात के तापमान अचानक इजाफा होगा. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण- मध्य इलाके में कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश की आशंका का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इधर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी के महीने में प्रदेश में कई जगहों पर कोल्ड डे दर्ज होने की मौसमी घटनाएं दुर्लभ ही देखने को मिलती हैं.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




