ePaper

Kal Ka Mausam: कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेगा पारा, बुधवार को बिहार में रहेगा मौसम बेहाल

Updated at : 14 Jan 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
bihar cold wave alert| Bihar Weather: Icy winds increase the chill in Bihar, cold wave alert issued in these two districts

Bihar Weather: बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप निकलेगी, लेकिन बादल आते-जाते रहेंगे. पछिया हवा चलने का भी अनुमान है. न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार के मौसम में बुधवार को कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव थोड़ा बहुत हो सकता है. अधिकतर जिलों में आसमान साफ रह सकता है. हालांकि, मुजफ्फरपुर समेत कुछ आसपास के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही से छिटपुट बारिश हो सकती है. पूरे बिहार में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. वहीं, मंगलवार को पटना समेत अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और अधिकतम पारे में गिरावट आई.

मुजफ्फरपुर छाये रहेंगे बादल

मुजफ्फरपुर जिले में अगले 24 घंटे के भीतर आसमान में छिटपुट बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप निकलेगी, लेकिन बादल आते-जाते रहेंगे. पछिया हवा चलने का भी अनुमान है. न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बी रहने का अनुमान है.

भागलपुर में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मकर संक्रांति के अगले दिन यानी बुधवार की रात में पश्चिमी विक्षोभ से जहां पहाड़ों में बर्फबारी होगी, वहीं भागलपुर में रात के समय ठंड बढ़ेगी. मंगलवार को तापमान में उछाल आने के बाद ठंड में कमी देखी गई. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री और बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

Also Read :Bihar Weather: तेज पछुआ हवा ने बदला बिहार का मौसम, मकर संक्रांति पर बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन