ePaper

Bihar Weather: मौसम कर रहा खेला, बिहार के इन जिलों में ठंड अभी और कंपाएगी

Updated at : 22 Jan 2025 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Bihar Weather: अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में इस साल ठंड ने मौसम विभाग को भी छका रखा है. मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करता है और ठंड उस पूर्वानुमान को ही ध्वस्त कर देती है. 19 जनवरी से ही बिहार में मौसम खेला कर रहा है. कभी तेज धूप तो कभी घना कोहरा छा रहा है. अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है, लेकिन अगले ही दिन पारा अचानक ऐसा लुढ़कता है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री को भी नहीं छू पाता है.

बिहार में ठंड ने मौसम विभाग को भी छकाया

धूप और कोहरे का श्ह खेला सिर्फ पटना ही नहीं, कमोबश बिहार के ज्यादातर जिलों में देखने को मिल रहा है. 21 जनवरी को अचानक से घने कोहरे ने पूरे उत्तर बिहार को अपने आगोश में ले लिया. मौसम विभाग ने सैटेलाइट की तस्वीर जारी कर लोगों को बताया कि ताजा हाल क्या है. इसके बाद 22 जनवरी की भोर में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया. इसके अलावा भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया.

आगे कैसा रहेगा बिहार का मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है. वहीं तापमान की बात करें तो ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में 23 जनवरी से थोड़े सुधार का पूर्वानुमान है, लेकिन जिस तरह से मौसम अचानक पलटी मार रहा है, उससे ये कह पाना मुश्किल है कि ये अनुमान भी सटीक साबित हो पाएगा भी या नहीं.

Also Read: Kal Ka Mausam: अभी बाकी है बिहार में सर्दी का सितम, बुधवार को हवा तेज और रहेगी धूप मध्यम

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन