Bihar Rain Alert: बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 18 अप्रैल तक पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. अगले 24 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी पूर्वानुमान में बताया कि 18 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के 25 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 50 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा 13 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी और इस दौरान बारिश भी हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर अपने पूर्वानुमान में बताया कि 18 अप्रैल तक 25 जिलों में मौसम का हाल बेहाल रह सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिले में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, भोजपुर, अरवल, बक्सर और नालंदा में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और बारिश हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का हाल

बिहार में 16 अप्रैल 2025 को मौसम में हल्का बदलाव देखा गया. राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई. तापमान की बात करें तो शेखपुरा में 40.9°C, औरंगाबाद में 40.5°C और नवादा में 40.2°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. बाकी जिलों में तापमान 40°C से कम रहा. ​

सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया, बोधगया, गया और बक्सर में भी हल्की बारिश हुई. ​ मौसम विभाग ने 16 अप्रैल के बाद से तापमान में वृद्धि की संभावना जताई थी. दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है. ​

इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन