ePaper

बिहार का मौसम अचानक क्यों बिगड़ा? सबसे बड़ा हाई अलर्ट जारी, 4 मई तक की आयी वेदर रिपोर्ट

Updated at : 28 Apr 2025 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather report

bihar weather report

Bihar Weather Report: बिहार का मौसम अचानक क्यों बिगड़ा है. इस सीजन का सबसे बड़ा हाई अलर्ट जारी किया गया है. अगले 72 घंटे में बिहार में मौसम का तांडव और अधिक खतरनाक हो सकता है. वेदर रिपोर्ट पढ़िए...

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार का मौसम अचानक बिगड़ गया है. रविवार को अचानक मौसम ने करवट लिया और पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया. शनिवार तक तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका था. प्रचंड गर्मी की मार बिहार का हर जिला सहन कर रहा था लेकिन रविवार दोपहर से तापमान में गिरावट शुरू हुई. बारिश ने कई जिलों में दस्तक दी और मौसम सुहाना हुआ. बिहार का वेदर अचानक क्यों बदला और अगले 72 घंटे में तापमान कितना लुढ़केगा, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है. 3 मई तक के मौसम की जानकारी आ गयी है.

सीजन का सबसे बड़ा हाई अलर्ट जारी

बिहार में मौसम ने खतरनाक करवट ली है. रविवार से तेज हवा, बारिश , ओला और ठनका गिरने की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. यह और विकराल हो सकता है. हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने इस सीजन का अबतक का सबसे बड़ा हाई अलर्ट जारी किया है. राज्य के 26 जिलों में रेड और दो जिलों पूर्णिया व सहरसा में येलो अलर्ट जारी है. किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट है.

ALSO READ: Patna Rain: पटना में बारिश का दौर कबतक रहेगा? बिहार में आंधी-पानी-ठनके का इस दिन तक है अलर्ट…

बिहार का मौसम अचानक क्यों बिगड़ा?

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने मौसम में बदलाव की वजह को बताया. उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव का केंद्र बदलने से हालात बिगड़े हैं. अब वहां से भारी मात्रा में नमी बिहार की तरफ आ रही है. इसके साथ ही बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन ने भी अस्थिरता को बढ़ा दी है. जिसके कारण बारिश, तेज हवा और वज्रपात जैसी घटनाओं में तेजी आ सकती है.

और गिरेगा बिहार का पारा

IMD का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे में बिहार के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. 28 अप्रैल से हालात तेजी से बदलने के संकेत हैं. मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन