Bihar Weather Alert: बिहार के इन 13 जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी, जानिए IMD का पूर्वानुमान

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather heavy rain in districts big warning

सांकेतिक फोटो

Bihar Weather Alert: बिहार में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. कई जिलों में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. इस बीच 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. इन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता लगातार देखी जा रही है. इस बीच राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. तो वहीं, कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 13 जिलों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है. इन 13 जिलों में आज भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी है. उन 13 जिलों में कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, बेगूसराय, बांका, अररिया, पश्चिम चंपारण, सुपौल, भागलपुर, सहरसा, मुंगेर, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट…

बता दें कि, इन सभी 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट आईएमडी की ओर से जारी किया गया है. जिसके मुताबिक, भारी बारिश और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से 7 जिलों में ऑरेंज तो वहीं 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 24 से 48 घंटों के दौरान भयंकर बारिश के साथ ठनका की संभावना है. उन जिलों में कैमूर, औरंगाबाद, सारण, गोपालगंज, पूर्मी चंपारण, गोपालगंज, अनवल, सिवान, गया और औरंगाबाद शामिल है. ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

आपदा प्रबंधन भी अलर्ट

बता दें कि, मौसम विभाग ने किसानों से खुले जगह पर नहीं जाने की अपील की. साथ ही ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की भी नसीहत दी गई है. मौसम में लगातार बन रही अस्थिरता के कारण लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी अलर्ट मोड पर है. दरअसल, संभावित बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है. बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, उसके लिए व्यवस्था की जा रही है.

Also Read: Bihar News: दीवाली-छठ पर अब घर आने की नो टेंशन, सीएम नीतीश ने दिल्ली-यूपी से लौटने वालों के लिए कर दिया इंतजाम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन