ePaper

Bihar Train: अब थावे होकर दौड़ेगी छपरा–उधमपुर ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Updated at : 08 Jul 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

भारतीय रेल

Bihar Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा से शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन 05193/05194 के दो अतिरिक्त फेरे जुलाई में चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन थावे होकर चलेगी, जिससे गोपालगंज सहित आसपास के यात्रियों को सुविधा होगी.

विज्ञापन

Bihar Train: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से संचालित 05193/05194 छपरा–शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)– छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन जुलाई माह में दो अतिरिक्त फेरों के लिए किया जायेगा. यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी.

अशोक कुमार ने बताया कि यह साप्ताहिक विशेष गाड़ी छपरा से 21 और 28 जुलाई 2025 को सोमवार को प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 23 और 30 जुलाई को बुधवार को चलेगी. यह गाड़ी थावे रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी, जिससे गोपालगंज सहित आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

05193 छपरा–उधमपुर विशेष गाड़ी छपरा से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और छपरा कचहरी से 2:12 बजे, मशरक से 3:02 बजे, दिघवा दुबौली से 3:34 बजे होते हुए थावे जंक्शन पर शाम 5:05 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह गाड़ी तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर जंक्शन, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मूतवी होती हुई रात 11:05 बजे शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) पहुंचेगी.

वापसी में 05194 विशेष गाड़ी 23 और 30 जुलाई को उधमपुर से रात 12:10 बजे प्रस्थान करेगी और जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, पडरौना होती हुई थावे स्टेशन पर सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी. इसके बाद दिघवा दुबौली, मशरक, छपरा कचहरी होती हुई सुबह 8:00 बजे छपरा पहुंचेगी. रेल प्रशासन द्वारा दी गयी इस सुविधा से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान हो सकेगी. थावे समेत सभी पड़ावों पर यात्री गाड़ी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. (सतीश कुमार)

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: CM Nitish 11 जुलाई को भेजेंगे बढ़ी पेंशन की राशि, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में आएगी तीन गुना राशि

इसे भी पढ़ें: Bihar Mausam Samachar: बिहार के 11 जिलों में 9 और 10 जुलाई को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन