Amrit Bharat Express: अब रोज दौड़ेगी पटना-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया और टाइमिंग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Aug 2025 9:40 AM
अमृत भारत ट्रेन की तस्वीर
Amrit Bharat Express: बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन गुरुवार से शुरू हो गया. स्लीपर श्रेणी में ₹560 किराए वाली यह ट्रेन हर रोज चलेगी और करीब 17.5 घंटे में राजधानी पहुंचेगी.
Amrit Bharat Express: बिहार से राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. गुरुवार को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने पहली बार नियमित रूप से अपनी यात्रा शुरू की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जुलाई को मोतिहारी से हरी झंडी दिखाने के बाद यह ट्रेन अब रोजाना चलने लगी है.
यात्रियों ने की एसी डिब्बे की डिमांड
पहले दिन ट्रेन के सभी स्लीपर और जनरल कोच पूरी तरह भरे रहे. यात्रियों ने ट्रेन की शुरुआत पर संतोष जताया, हालांकि कुछ ने सुविधाओं में और सुधार की मांग की. यात्रियों ने कहा, “बर्थ आरामदायक है और सफर सुखद है, लेकिन समय थोड़ा ज्यादा लग रहा है.” वहीं कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि अगर एसी डिब्बे होते तो सुविधा और बढ़ जाती.
सुरक्षा और आराम का नया अनुभव
इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, बेहतर लाइटिंग और आरामदायक सीटें जैसी सुविधाएं दी गई हैं. यात्री राहुल ने कहा कि ट्रेन में लगे कैमरों से सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी करीब 17.5 घंटे में तय करेगी और स्लीपर श्रेणी में किराया केवल ₹560 रखा गया है, जिससे यह आम यात्रियों के लिए किफायती विकल्प बन गई है.
शेड्यूल और टाइमिंग
- ट्रेन संख्या 22361 हर दिन शाम 7:45 बजे राजेंद्र नगर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 22362 एक अगस्त से नई दिल्ली से रोजाना शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी.
बिहार में अब सबसे ज्यादा अमृत भारत ट्रेनें
बिहार अब देश का पहला राज्य बन गया है जहां पांच अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में शुरू की गई चार नई ट्रेनें पहले की तुलना में अपग्रेडेड हैं और इनमें बेहतर आराम, सुरक्षा और तकनीकी सुविधाएं दी गई हैं. इन ट्रेनों को खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए तैयार किया गया है, ताकि उन्हें भी कम खर्च में बेहतर रेल सफर मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










