Bihar Train News: पटना-कोलकाता गरीब रथ अब बिहार के इस स्टेशन से खुलेगी, जानिए रूट और टाइमिंग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Sep 2025 8:51 AM
पटना-कोलकाता गरीब रथ ट्रेन
Bihar Train News: पटना-कोलकाता गरीब रथ का स्टेशन बदल गया है. अब यह ट्रेन बिहार के आरा जंक्शन से खुलेगी. ट्रेन का रूट और टाइमिंग भी जारी कर दिया गया है. इस ट्रेन के जरिये आरा के अलावा बक्सर और यूपी के यात्रियों को भी सहूलियत मिल सकेगी.
Bihar Train News: पटना-कोलकाता गरीब रथ को लेकर बड़ा अपडेट है. यह ट्रेन अब आरा जंक्शन से खुलेगी. इसके साथ ही ट्रेन नंबर 12359/60 कोलकाता गरीब रथ अब 13127 और 13128 से जानी जायेगी. हफ्ते के 3 दिन ये ट्रेन चलेगी. आरा से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6.30 बजे खुलेगी. जबकि कोलकाता से 20.05 बजे खुलेगी.
लोगों द्वारा की गई मांग
जानकारी के मुताबिक, जिले के अग्रणी रेलयात्री संगठन आरा जंक्शन रेलफैन क्लब ने हाल ही में सांसद सुदामा प्रसाद और रेल अधिकारियों से मिलकर इन ट्रेन के आरा तक विस्तार को लेकर मांग की थी. साथ ही इसके लिए एक ज्ञापन भी जारी किया गया था. जिसके बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया. इस फैसले से आरा के लोगों को तो सहूलियत मिलेगी ही लेकिन साथ में बक्सर और यूपी के यात्रियों को भी फायदा मिल सकेगा.
ट्रेन की टाइमिंग और रूट
ट्रेन के रूट और टाइमिंग की बात करें तो, आरा तक विस्तार होने से यह ट्रेन 12359/12360 के बदले 13127/13128 नंबर से जानी जाएगी. गाड़ी संख्या 13127 कोलकाता-पटना-आरा गरीबरथ एक्सप्रेस कोलकाता से 20.05 बजे खुलेगी और अपने निर्धारित ठहराव और समय के मुताबिक रुकते हुए 6.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यहां से 6.15 खुलेगी कर 6.30 बजे दानापुर में भी रुकेगी. इसके बाद 7.45 बजे आरा पहुंचेगी.
आरा से खुलने पर ट्रेन की टाइमिंग
इसके बाद आरा से गाड़ी नंबर 13128 आरा-पटना-कोलकाता गरीबरथ एक्सप्रेस 18.30 बजे खुलेगी और 19.18 बजे दानापुर रुकते हुए 19.55 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यहां से यह 20.05 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन अपने निर्धारित स्टॉपेज और समय के अनुसार रुकते हुए 5.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
फेस्टिवल सीजन से पहले बड़ा तोहफा
दरअसल, आरा जंक्शन पर यात्रियों का दबाव पहले से काफी बढ़ा है. इस बीच दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर के रेलवे की तरफ से आरा जंक्शन को लेकर जो फैसला लिया गया, वो किसी तोहफे से कम नहीं. कई बार फेस्टिवल के समय ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और वेटिंग लिस्ट लंबी होती है. यहां तक की रिग्रेट भी हो जाता है. ऐसे में इस मौके पर आरा जंक्शन को कोलकाता पटना गरीब रथ ट्रेन देना यात्रियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है.
Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 72 घंटों के लिए IMD की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










