वंदे भारत एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें देर से चलेंगी, जानिए नया टाइम टेबल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Feb 2026 12:56 PM

विज्ञापन

वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट से चलेंगी

Bihar Train News: वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 13 फरवरी से लेकर 15 दिनों तक देरी से चलेंगी. इन ट्रेनों में हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-आसनसोल मेमू ट्रेन, विहार-रांची झारखंड एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Train News: भारतीय रेलवे की तरफ से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-आसनसोल मेमू ट्रेन समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग बदल गई है. जानकारी के मुताबिक, गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा. इस वजह से कई ट्रेनें अपनी रियल टाइम से देरी से चलेंगी.

इस वजह से लिया गया निर्णय

पैसेंजरों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर यह काम किया जा रहा है. दरअसल, 13 फरवरी से लेकर 15 दिनों तक ट्रेनें देरी से चलेंगी. जानकारी के मुताबिक, धनबाद-गया- डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से 13, 17 और 18 फरवरी को वाराणसी-आसनसोल मेमू ट्रेन करीब 30 मिनट और 19 फरवरी को लगभग 40 मिनट देर से चलेगी.

इन ट्रेनों की टाइमिंग में भी बदलाव

इसके साथ ही आनंद विहार-रांची झारखंड एक्सप्रेस की बात करें तो, 16 फरवरी को 135 मिनट जबकि 19 फरवरी को 120 मिनट देरी से आनंद विहार से खुलेगी. अन्य ट्रेनों को लेकर बताया गया कि 21 से 25 फरवरी तक कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 105 से 120 मिनट की देरी से कोडरमा से खुलेगी. गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21 को 90 मिनट, 22 को 70 मिनट और 23 फरवरी को 90 मिनट देरी से चलेगी.

रेलवे की तरफ से पैसेंजरों से की गई अपील

23 फरवरी को पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस 75 मिनट लेट से पटना स्टेशन से ही खुलेगी. जबकि रांची एक्सप्रेस 21 फरवरी 130 मिनट लेट से चलेगी. जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को वैशाली-कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन का परिचालन गया तक ही होगा. इस तरह से ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. साथ ही रेलवे की ओर से पैसेंजरों से अपील की गई है कि ट्रेन का सफर करने से पहले ट्रेनों के परिचालन को लेकर जानकारी ले लें.

Also Read: तेज प्रताप ने क्यों कहा था- मर जाऊंगा लेकिन राजद में वापस नहीं जाऊंगा? अनुष्का की बेटी होते ही चर्चा तेज

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन