तेज प्रताप ने क्यों कहा था- मर जाऊंगा लेकिन राजद में वापस नहीं जाऊंगा? अनुष्का की बेटी होते ही चर्चा तेज

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Feb 2026 11:27 AM

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव, जेजेडी सुप्रीमो

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में छा गया है. पहले अनुष्का यादव के साथ सोशल मीडिया पर फोटो, फिर आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासन और अब अनुष्का यादव की बेटी होने के बाद पार्टी से बेदखल होने का अंदेशा, इन वजहों से अब माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव का राजद में वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. लेकिन तेज प्रताप का साफ कहना है कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: ‘मर जाऊंगा लेकिन आरजेडी में वापस नहीं जाऊंगा’, यह बात बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान तेज प्रताप यादव ने कही थी. यह बयान बिहार चुनाव के दौरान खूब चर्चा में था और अब एक बार फिर इस बयान की चर्चा तेज हो गई है. इस बार अनुष्का यादव की बेटी होने के बाद इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप ने अनुष्का यादव या उसके बच्चे के साथ कोई भी संबंध होने से इनकार किया है.

मेडिकल रिपोर्ट वायरल होते ही चर्चा तेज

तेज प्रताप के इनकार के बीच एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है. यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था.

मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर दर्ज है. पर्चे में अनुष्का की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी लिखी हुई है. इतना ही नहीं, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव और डॉ. ऋतु राज की एक तस्वीर भी सामने आई है. यह तस्वीर भी वायरल हो रही है. इससे मेडिकल रिपोर्ट को लेकर दावे और मजबूत होते दिख रहे हैं.

अनुष्का के साथ फोटो वायरल, आरजेडी से निष्कासन

बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए ही फोटो शेयर कर प्यार का इजहार किया गया था. लेकिन तेज प्रताप यादव ने उसे साजिश बताया था और उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर तस्वीर वायरल कर देने की बात कही थी. इन तमाम गतिविधियों के बीच लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

नई पार्टी JJD बनाई

आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाई. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में उन्होंने सभाएं की. वैशाली जिले में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि, मर जाऊंगा लेकिन आरजेडी में वापस नहीं जाऊंगा. मेरे लिए मेरा स्वाभिमान बड़ी चीज है. अब अनुष्का यादव की बेटी होने के बाद इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

दरअसल, तमाम विवादों के बीच अब तेज प्रताप यादव का राजद में वापसी का रास्ता पूरी तरह से बंद माना जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सवाल है कि क्या तेज प्रताप यादव को पहले से अंदेशा था कि वे पार्टी से बेदखल हो सकते हैं और इसलिए उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई और आरजेडी में कभी भी वापस नहीं जाने की बात कही थी.

तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बताया?

8 फरवरी को तेज प्रताप यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया. तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है.

तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे. तेजप्रताप यादव ने कहा था, उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है. उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं.

Also Read: ‘हसबैंड नेम में तेज प्रताप’ की जानकारी रोहिणी आचार्य और परिवार को थी! क्या इसी वजह से चुनाव के वक्त RJD में नहीं हुई एंट्री?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन