पटना समेत बिहार के 15 शहरों से शुरू होगी दिल्ली के लिए सरकारी बस सेवा, नये साल में बड़ी सौगात

Published by :Paritosh Shahi
Published at :07 Dec 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
BSRTC Bihar to New delhi Bus

सांकेतिक फोटो

Bihar to New Delhi Bus: बिहार के 15 प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए स्थायी सरकारी बस सेवा अब जल्द शुरू होने वाली है. बिहार, यूपी और दिल्ली सरकार के बीच सहमति बनने के बाद नये साल में बसें नियमित रूप से चलेंगी. इससे खासकर उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar to New Delhi Bus: पटना समेत प्रदेश के 15 प्रमुख शहरों से दिल्ली की स्थायी सरकारी बस सेवा शुरू होगी. इसके लिए लंबे समय से यूपी और दिल्ली सरकार से बिहार सरकार की बातचीत चल रही थी, जिसमें अब सहमति बन चुकी है. जल्द ही इन तीनों राज्य सरकारों के बीच एकरारनामा होगा और नये साल में बस सेवा शुरू हो जायेगी. जिन जिलों से बस सेवा शुरू होगी, उनमें पटना के अलावा उत्तर बिहार के 12 और मध्य बिहार के दो शहर शामिल हैं, जिनमें अधिकतर जिला मुख्यालय हैं.

अभी साल में केवल दो बार चलती है अस्थायी बस सेवा

इस साल के शुरू में पटना समेत प्रदेश के अन्य शहरों से दिल्ली तक अस्थायी बस सेवा शुरू करने के लिए बिहार सरकार का यूपी और दिल्ली सरकारों के साथ पांच वर्षों के लिए समझौता हुआ. इस समझौते के तहत पटना और प्रदेश के अन्य शहरों से होली के समय एक महीना और दशहरा से छठ तक लगभग दो महीने बस चलाने की अनुमति मिली.

इसी के आधार पर इस वर्ष होली के समय पटना से दिल्ली के बीच बस सेवा का परिचालन हुआ और फिर दशहरा से छठ और चुनाव की समाप्ति तक लगभग दो महीने फेस्टिव स्पेशल बस सेवाएं चलीं. लेकिन, स्थायी अनुमति नहीं होने के कारण उसके बाद पटना दिल्ली बस सेवा को बंद करना पड़ा.

दिल्ली और यूपी सरकार का पत्र मिल चुका राज्य सरकार को

पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने को लेकर दिल्ली और यूपी सरकार का सहमति पत्र राज्य सरकार को मिल चुका है. राज्य परिवहन विभाग ने भी मामले में अपना सहमति पत्र यूपी और दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को भेज दिया है. अब तीनों राज्य सरकारों के परिवहन विभाग द्वारा मामले में एकरारनामा करने की तैयारी चल रही है.

पश्चिम बंगाल से पहले से समझौता

बिहार सरकार का पश्चिम बंगाल सरकार से पहले से स्थायी अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए समझौता है. इसी के तहत पटना समेत प्रदेश के कई शहरों से कोलकाता और सिलीगुड़ी के लिए सालों भर बीएसआरटीसी की बस सेवा चलती है.

उत्तर बिहार के लोगोंं को मिलेगी विशेष राहत

प्रदेश के विभिन्न शहरों से दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू होने पर सबसे अधिक राहत उत्तर बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज जैसे जिलों के लोगों को मिलेगी, जहां से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है.

दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों से दिल्ली की सीधी ट्रेन सेवा है भी तो इन जिलों की जरूरत से बहुत कम है. इसके कारण लोगों को ट्रेन में रिजर्वेशन आमतौर पर नहीं मिलता, यदि उन्होने बहुत पहले से नहीं करवा रखा हो. ऐसे में सीधी बस सेवा उनके लिए राहत भरी होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, नीतीश सरकार का बड़ा कदम, निवेशकों के लिए खुशखबरी

इन शहरों से शुरू होगी सीधी बस सेवा

पटना, दरभंगा, मधुबनी, अररिया. फारबिसगंज, किशनगंज, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज, बिहारशरीफ और गया.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन