Bihar School: मिड डे मील के प्रभार से हटाए गए हेडमास्टर!, इन्हें मिलेगी विशेष जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Bihar School News

Bihar School News

Bihar School: बिहार में मध्याह्न भोजन योजना की जिम्मेदारी अब प्रधानाध्यापकों से हटाकर चयनित शिक्षकों को दी गई है. बैंक में भी उन्हीं शिक्षकों के हस्ताक्षर मान्य होंगे. नई व्यवस्था के तहत भोजन की निगरानी, रिपोर्टिंग और संचालन अब प्रभारी शिक्षक द्वारा किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar School: बिहार में प्राइमरी स्कूलों के मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) संचालन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब विद्यालयों के हेडमास्टरों को इस योजना की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है. उनकी जगह अब चयनित प्रभारी शिक्षक इस योजना की जिम्मेदारी संभालेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत हर जिले के एक-एक प्रखंड में यह नई व्यवस्था लागू की गई है.

MDM निदेशालय ने बैंक को दिया निर्देश

MDM निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्रा ने संबंधित बैंकों को निर्देश दिया है कि वे शुक्रवार तक नए प्रभारी शिक्षकों के हस्ताक्षर स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी करें. बैंक खातों से संबंधित कार्यवाही अब उन्हीं शिक्षकों द्वारा की जाएगी, जिन्हें मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लिस्ट बैंक को पहले ही भेज दी गई है.

स्कूल खुलने के बाद बच्चों की होगी फोटोग्राफी

नई व्यवस्था के तहत प्रभारी शिक्षक स्कूल खुलने के एक घंटे बाद छात्रों की उपस्थिति का फोटो लेंगे और उसी आधार पर भोजन तैयार करवाएंगे. भोजन की तैयारी, बच्चों को खाना परोसना, उनकी उपस्थिति की फोटोग्राफी और रिपोर्टिंग का कार्य प्रभारी शिक्षक की जिम्मेदारी होगी. वे प्रतिदिन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करेंगे और तीन घंटी की ही कक्षाएं लेंगे. जिन विद्यालयों में शिक्षा समिति कार्यरत है, वहां समिति सचिव के रूप में प्रभारी शिक्षक बैंक खाता संचालित करेंगे. जहां समिति नहीं है, वहां एक अन्य शिक्षक के साथ खाता संचालन किया जाएगा.

ALSO READ: Transfer Posting: ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए Good News, 20 मई तक मिल जाएगा मनचाहा स्कूल!

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन