पटना, गया, जहानाबाद समेत बिहार के इन शहरों में बनेंगे 12 नयी सड़कें व बायपास, केंद्र सरकार से राशि मंजूर

Published at :09 Apr 2022 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
पटना, गया, जहानाबाद समेत बिहार के इन शहरों में बनेंगे 12 नयी सड़कें व बायपास, केंद्र सरकार से राशि मंजूर

केंद्र सरकार ने बिहार में सीआरएफ योजना के तहत बनने वाली 12 सड़कों के लिए 872.52 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके साथ ही नये बाइपास का निर्माण भी कराया जाएगा. जानिये किन सड़कों का होगा काम...

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बिहार में सीआरएफ योजना के तहत करीब 120.79 किमी लंबाई में 12 सड़कों के निर्माण के लिए 872.52 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इस योजना में मुख्य जिला सड़कों का करीब 82.69 किमी लंबाई में करीब 494.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करवाया जायेगा. इसके साथ ही करीब 38.1 किमी लंबाई में नये बाइपास का निर्माण करीब 378.84 करोड़ रुपये की लागत से करवाया जायेगा.

इन सड़कों को मिली मंजूरी

(1) मीठापुर खगौल मेन रोड-बीडी कॉलेज रोड-गौरिया मठ-मीठापुर बी एरिया रोड-मीठापुर एनएच-30 रोड और लिंक रोड

(2) मैरवा-धरौली रोड

(3) इटरही-धनसोई रोड

(4) जहानाबाद बाइपास (साईं हीरो शोरूम और जहानाबाद बाइपास (जहानाबाद टाउन) के अंत से शुरू होने से एनएच-83 का बचा हुआ हिस्सा

(5) निधि चौक (एमपीएस) से रेलवे स्‍टेशन (एमपीएस) महावीर मंदिर चौक

(6) गया शहर में एनएच-83 का बायां हिस्सा

(7) रिविलगंज से विशुनपुरा बाइपास

(8) अमनौर बाइपास

(9) परसा बाइपास रोड

(10) आरसीसी ब्रिज अखाड़ा घाट के समीप

(11) छितनावां (एनएच-30)- उसरी (दानापुर-शिवाला पथ निर्माण विभाग रोड)

(12) गरखा बाइपास रोड

पथ निर्माण मंत्री ने पीएम को दिया धन्यवाद:

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सड़क योजनाओं की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर सड़क निर्माण की समीक्षा लगातार की जा रही है और आवागमन में गुणात्‍मक सुधार के लिए उनका विभाग प्रयत्‍नशील है.

Also Read: आरा में बालू पर वर्चस्व को लेकर गरजी बंदूकें,
खबर छापने को लेकर पत्रकार के घर पर फायरिंग करने वाला धराया

पथ निर्माण मंत्री का निर्देश

पथ निर्माण मंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सीआरएफ योजना में सड़कों का निर्माण एनएच के मानक के अनुरूप करें. इसमें क्रस्ट थिकनेस, पेवमेंट की चौड़ाई का विशेष ध्‍यान रखें. केंद्र सरकार से प्राप्‍त राशि का पूर्ण उपयोग करते हुए समय रहते इन सड़कों का निर्माण करा लिया जाये.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन