Bihar Road Accident: पटना में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, गैस कटर से काटकर निकाली बॉडी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Sep 2025 8:14 AM
घटनास्थल की तस्वीर
Bihar Road Accident: पटना में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. मसौढ़ी से पटना आ रही एक तेज रफ्तार कार सीधे जाकर ट्रक में घुस गई. कार में सवार पांचों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.
Bihar Road Accident: (फुलवारी शरीफ, अजीत) पटना में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. घटना पटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके के सुविधा गांव के पास हुई. जहां मसौढ़ी की ओर से पटना आ रही तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
थाना अध्यक्ष ने क्या बताया?
मृतकों में एक राजेश कुमार कुर्जी जी का रहने वाला बताया जा रहा है. बाकी के चार मृतकों की पहचान संजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है. थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ. ट्रक मसौढ़ी से पटना की ओर आ रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही कार ने अचानक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया.
पांचों की उम्र 20 से 25 साल के बीच
कार में सवार पांच युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे. पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.
स्थानीय लोग क्या बोले?
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. कार पूरी तरह पिचक चुकी थी और पांचों शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रक के नीचे दबे हुए थे.
पांचों मृतकों के शव को पीएमसीएच भेजा
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल फोन बज रहा था. पुलिस ने कॉल रिसीव किया तो फोन उठाने वाली महिला ने खुद को पटना के कुर्जी इलाके की निवासी बताया. उसे हादसे की जानकारी दी गई और शवों की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.
Also Read: अररिया के नरपतगंज विधानसभा में जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं पूर्व RJD विधायक ? लोगों ने पूछा सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










