ePaper

पटना में रिटायर्ड पोस्ट मास्टर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े पिस्टल लहराते फरार हुए अपराधी

Updated at : 08 Mar 2020 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में रिटायर्ड पोस्ट मास्टर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े पिस्टल लहराते फरार हुए अपराधी

जमीन के विवाद में हुई हत्या, Murder in Land Dispute

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड में वीर कुंवर सिंह पथ में रविवार रविवार को दिन में 10:50 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर पोस्ट मास्टर सकलदेव सिंह उम्र 74 साल की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, हमलावर बिना हेलमेट के थे और मुंह पर कोई नकाब या गमछा भी नहीं लगाये थे.

वारदात के दौरान मृतक सकलदेव सिंह टमाटर खरीद कर अपने घर लौट रहे थे तभी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी. घटना के बाद अपराधियों ने हवा में फायरिंग करते हुए बोरिंग रोड की तरफ फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर मृतक सकलदेव के बेटे मनीष कुमार बाहर निकले और अपनी स्कूटी से अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन अपराधी बहुत तेजी से फरार हो गये. उसके बाद उन्होंने अपने पिता को उठाया और रुबन हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गये. वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी एसके पूरी थाने की पुलिस को दिया गया. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जमीन के विवाद में हुई हत्या

दरअसल, सकलदेव सिंह मूल रूप से दानापुर इलाके के रहने वाले हैं. शाहपुर में 33 कट्ठे की जमीन उनके नाम से है. इसको लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद के वजह से सकलदेव सिंह की हत्या की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से लेकर आसपास के मकान और अपार्टमेंट से सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. घटनास्थल पर प्रभारी सिटी एसपी अमरकेश डी भी पहुंचे थे.

न्यूयॉर्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे को दी गयी जानकारी

घटना की जानकारी मृतक के बड़े बेटे मनोज कुमार को दी गयी. मनोज न्यूयॉर्क में रहकर नौकरी करते हैं और वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. पिता की हत्या की जानकारी मिलने के बाद वह पटना आने की तैयारी में है. पुलिस ने मृतक के दूसरे बेटे मनीष कुमार से पूछताछ किया है. मनीष के दो बेटे हैं और पैतृक मकान में कई दुकानें हैं जो भाड़े पर चलती हैं. उसमें से एक दुकान में वह होटल चलाते हैं.

हमेशा घर पर ही रहते थे पिता

पिता हमेशा घर पर ही रहते थे .आज सुबह टमाटर खरीदने के लिए सब्जी दुकान पर गये थे. टमाटर लेकर वापस लौट रहे थे कि इसी बीच अपराधियों ने घर के सामने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना से शहर में सनसनी फैल गयी है. जहां एक तरफ लोग होली के त्यौहार को लेकर तैयारियां कर रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद लोगों में दहशत पैदा हो गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन