विजय सिन्हा का राजद और कांग्रेस पर हमला, बोले- RJD अपने ही विधायकों को होटल में बंधुआ मजदूर की तरह रखती है

Updated at : 16 Mar 2026 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
vijay sinha on rjd

विजय सिन्हा की फाइल फोटो

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीटों पर लगभग जीत दर्ज कर लिया है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वे अपने ही विधायकों को होटल में बंधुआ मजदूर की तरह रखते हैं.

विज्ञापन

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुई वोटिंग का रिजल्ट लगभग क्लियर है. इस चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर लिया है. बस औपचारिक ऐलान बाकी है. एनडीए को कुल 202 वोट मिले, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 37 वोट ही मिल सके. चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है.

विजय सिन्हा ने RJD-कांग्रेस पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अपने ही विधायकों को होटल में बंधुआ मजदूर की तरह रखती है. विजय सिन्हा ने कहा कि यह तरीका राजद और कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक संस्कृति रही है. लोगों को मजदूरों की तरह बुलाकर होटल में रोक कर रखना इनकी आदत बन चुकी है.

‘भौकाल बनाने के लिए किया जाता है सब’

डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसा सिर्फ भौकाल बनाने के लिए किया जाता है. उनके मुताबिक इससे डर का माहौल बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि अपने ही साथियों को डरा-धमकाकर नियंत्रित रखना महागठबंधन की राजनीति का हिस्सा बन गया है.

महागठबंधन के चार विधायक वोटिंग में नहीं पहुंचे

राज्यसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन को बड़ा झटका लगा. उनके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे. इनमें राजद के विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के मनोहर प्रसाद, मनोज विश्वास और सुरेंद्र प्रसाद शामिल हैं. इन विधायकों की गैरमौजूदगी को भी चुनाव परिणाम से जोड़कर देखा जा रहा है.

NDA के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय

इस चुनाव में एनडीए की ओर से नीतीश कुमार, नितिन नबीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा की जीत लगभग तय है. औपचारिक ऐलान बाकी है. वहीं महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल के एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया था.

गैरहाजिर विधायकों पर कार्रवाई की तैयारी

इधर कांग्रेस ने वोटिंग से दूर रहने वाले अपने विधायकों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मतदान से पहले तक सभी विधायक संपर्क में थे, लेकिन तीन विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए.

कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने कहा कि पार्टी इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर को अर्जी देगी. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा.

Also Read: राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, जानिए कौन चार विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन