Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, 60 की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात का भी अलर्ट...

Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 20 May 2025 7:07 AM

विज्ञापन

बिहार में बारिश

Bihar Rain: बिहार में मौसम आज भी बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वज्रपात और मेघ गर्जन का भी अलर्ट जारी किया गया है. अपने जिले की वेदर रिपोर्ट जानिए...

विज्ञापन

Bihar Rain Weather: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. पिछले कुछ दिनों से विपरीत मौसमी दशाएं सक्रिय है. जिसकी वजह से मंगलवार को भी बिहार के अधिकतर जिलों में आंधी-पानी और ठनका गिरने के आसार हैं. पूरे बिहार में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का अलर्ट

आइएमडी पटना के अनुसार, बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है. IMD का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बिहार के उत्तर, दक्षिण-पूर्व भाग के अलावा कुछ जिलों जैसे कैमूर, बांका, गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई व रोहतास में 50 से 60 की रफ्तार में हवा चल सकती है. इस दौरान बारिश और वज्रपात के भी आसार हैं. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट इन इलाकों में जारी किए गए हैं.

ALSO READ: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति का बिहार से जुड़ा तार, यहां एक्टिव हुई पुलिस…

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सुपौल-अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज के कुछ जगहों में भारी बारिश होने की संभावना है. सहरसा, अररिया, समस्तीपुर, वैशाली, सुपौल और मधेपुरा में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश, मेघ गर्जन और ठनका गिरने के आसार बने हुए हैं. इसे लेकर अलर्ट किया गया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन