Bihar Rail Project: बिहार में 12 रेल प्रोजेक्ट के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Updated:
विज्ञापन
Bihar Rail Project Final location survey approved for rail projects see list

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rail Project: बिहार में 12 रेल प्रोजेक्ट के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी मिल गई है. सर्वे का उद्देश्य निर्माण के लिए विस्तार रूप से योजनाएं और तस्वीर तैयार करना है, जिसमें रूट का सटीक निर्धारण, लागत का अनुमान, भू-तकनीकी अध्ययन समेत अन्य जानकारियां शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Rail Project: पूर्व मध्य रेलवे में 10.51 करोड़ से अधिक की लागत से 12 रेल परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए रेलवे मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. इनमें दनियावां बाइपास लाइन, आरा-सासाराम दोहरीकरण, फतुहा के पास रेल फ्लाइओवर, पाटलिपुत्र-फुलवारी शरीफ पाटलिपुत्र-दानापुर दोहरीकरण सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि संबंधित राशि से एफएलएस का सर्वे कर निर्माण कार्य किया जायेगा.

इन प्रोजेक्टों का होगा सर्वे और बजट

  • सकरी-फारबिसगंज लाइन का दोहरीकरण: 3.096 करोड़ रुपये
  • ओलापुर-उमेशनगर बाइपास लाइन के साथ 85 किलोमीटर लंबे समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया लाइन का दोहरीकरण : 2.37 करोड़ रुपये
  • आरा-सासाराम लाइन का दोहरीकरण के साथ डीएफसी लाइन से कनेक्टिविटी: 2.32 करोड़ रुपये
  • 23 किलोमीटर लंबी सिलौत-जुब्बासहनी बाइपास लाइन : 69 लाख रुपये
  • ललितग्राम-बीरपुर नी लाइन (नेपाल बॉर्डर के पास): 66 लाख रुपये
  • गंगा नदी पर रेलपुल के साथ 10 किलोमीटर लंबी फतुहा-बिदुपुर नइ लाइन : 30 लाख रुपये
  • 6 किलोमीटर लंबा फतुहा के पास रेल फ्लाइओवर 18 लाख रुपये
  • कुचमन और गंजख्वाजा के बीच आरओआर के साथ डीडीयू बाइपास लाइन: 18 लाख रुपये
  • 6 किलोमीटर लंबे नेऊरा बाइपास लाइन : 18 लाख रुपये
  • पाटलिपुत्र-फुलवारीशरीफ (06 किलोमीटर) और पाटलिपुत्र-दानापुर (6 किलोमीटर) लाइन का दोहरीकरण 28.8 लाख रुपये
  • 4 किलोमीटर लंबी बिहारशरीफ बाइपास लाइन : 12 लाख रुपये
  • 4 किलोमीटर लंबी दनियावां बाइपास लाइन: 12 लाख रुपये

इस वजह से होगा लोकेशन सर्वे

सीपीआरओ ने बताया कि फाइनल लोकेशन सर्वे रेलवे लाइन या अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण से पहले एक डिटेल सर्वे है, जो किसी स्पेशल रूट का सेलेक्शन होने के बाद किया जाता है. इसका उद्देश्य निर्माण के लिए डिटेल योजनाएं और चित्र तैयार करना है. इसमें रूट का सटीक निर्धारण, लागत का अनुमान, भू-तकनीकी अध्ययन और कार्य विवरण शामिल होते हैं.

Also Read: Raid In Bihar: पटना में शिक्षा विभाग के अफसर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन