Bihar Politics: कयासों के बीच तेज प्रताप ने दिया खुला ऑफर, बोले- हमारे दरवाजे पर सब का स्वागत
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Jan 2025 9:14 PM
Tej Pratap Yadav
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति से एक दिन पहले अचानक राजद कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
Bihar Politics: राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति में जारी कयासों के बीच सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, काफी दिनों के बाद लालू यादव के बड़े लाल कार्यकर्ताओं से मिलने राजद कार्यालय पहुंचे थे. उनके पहुंचते ही मीडियाकर्मी भी आ गए. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या मकर संक्रांति के मौके पर सीएम नीतीश का स्वागत राबड़ी आवास पर करेंगे? इस सवाल के जवाब में बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे दरवाजे पर जो भी आएगा उसका स्वागत है, लेकिन इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए. तेज प्रताप सोमवार शाम को पटना स्थित राजद कार्यालय में एक घंटे तक रुके. इस दौरान उन्होंने दौरान राज्य की एनडीए सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विकास कोई नाम नहीं हुआ है.
लालू यादव ने भी दिया था ऑफर
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने भी कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर दिया था. इसके बाद बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी. हालांकि, सीएम नीतीश ने लालू यादव के ऑफर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये सब बकवास है. हम एनडीए के साथ हैं. अभी बिहार में काफी विकास का काम करना है. सीएम नीतीश के बयान ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था.
लालू यादव के बाद उनके बड़े लाल तेज प्रताप ने फिर वही राग अलापा है. उन्होंने भी कहा है कि हम स्वागत करते हैं. अब उनके इस बयान पर जदयू क्या प्रतिक्रिया देती है यह देखना दिलचस्प होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नित्यानंद राय ने तेजस्वी पर बोला जोरदार हमला
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा है कि वह गरीबों के खून और पसीने की कमाई को लूटते हैं. कभी जमीन घोटाला करते हैं, कभी नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेते हैं और नौकरी भी नहीं देते हैं. नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि बिहार में बाढ़ के समय पैसा नहीं मिला. लेकिन बिहार और केंद्र सरकार ने बाढ़ के दौरान जिस तत्परता से काम किया है, यह एक बड़ा उदाहरण है. जब राजद की सरकार थी, तब पैसों का तो घोटाला हुआ ही, बच्चों का दूध जो आया था, वह भी छीन लिया गया था. नन्हें बच्चों के दूध का घोटाला किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सीतामढ़ी में बच्चे दूध के बिना मर गए थे. इस महापाप की जिम्मेदार राजद है.
इसे भी पढ़ें: लालू यादव हो चुके हैं राजनीतिक रूप से नजरबंद, जदयू एमएलसी ने किया बड़ा दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










