Bihar Politics News: दिल्ली में चिराग ने की लोजपा की नई टीम की घोषणा, जानें किसे मिली कौन से जिम्मेदारी...
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2021 2:18 PM
Bihar Politics News: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और सांसद चिराग पासवान ने लोजपा की नई टीम की घोषणा की. सांसद चिराग पासवान को युवा प्रकोष्ठ एवं छात्र का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है
Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और सांसद चिराग पासवान ने लोजपा की नई टीम की घोषणा की. सांसद चिराग पासवान को युवा प्रकोष्ठ एवं छात्र का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है. वहीं, बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को बनाया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छात्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा ने बिहार के छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सीमांत मृणाल को नियुक्त किया है. इन सभी को ये जिम्मेदारी चिराग पासवान ने नई दिल्ली में दी है.
बता दें कि पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर बिहार की राजधानी पटना से लेकर अलग-अलक्ष क्षेत्रों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस आयोजन को चाचा और भतीजे के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. क्योंकि पटना में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और सीएम नीतीश कुमार पहुंचे. इनके अलावा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत कई मंत्री भी पहुंचे थे. ये सभी नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी.
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्रियों के अलावा विपक्ष के कई नेता भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुचे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डा. एमएन पांडेय के साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सीताराम येचुरी समेत कई छोटे-बड़े नेता शामिल हुए. जाप के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी चिराग पासवान के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भेजा गया श्रद्धांजलि पत्र चिराग पासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें कहा है कि पद्मभूषण रामविलास पासवान जी के लिए संदेश भेजने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद. इसी अवसर पर चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










