Bihar Politics: JDU नेता मंच पर हुए भावुक, अचानक गाने लगे गाना ‘सुबह में लेता हूं, शाम में लेता हूं…’
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 May 2025 3:15 PM
Bihar Politics: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसको लेकर राजनीतिक नेताओं की ओर से जनसभाओं का दौर देखा जा रहा है. इसी क्रम में जेडीयू नेता खुर्शीद आलम बेतिया पहुंचे, जहां वे भावुक हो गए और अचानक गाना गाने लगे.
Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसकी तैयारी जोर-शोर से देखी जा रही है. जनसभाओं का दौर देखा जा रहा है और इसके साथ ही लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही है. इसी क्रम में जेडीयू के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम बेतिया पहुंचे. जहां वे मंच से भावुक हो गए और अचानक गाना गाने लगे.
ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
बता दें कि, पूरा मामला सिकटा के झझरी गांव का है. जहां ग्रामीणों को संबोधित करने के लिए पूर्व मंत्री पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम का भव्य स्वागत किया गया. उन्हें चांदी का मुकुट तो पहनाया ही गया लेकिन इसके साथ उन्हें सिक्कों से तौलकर भी सम्मानित किया गया. इस तरह से जनता की ओर से बेशुमार प्यार पाकर पूर्व मंत्री खर्शीद आलम भावुक हो गए.
अचानक मंच से गाने लगे गाना
बता दें कि, मंच से खुर्शीद आलम अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और अचानक गाना गाने लगे. उन्होंने ‘सुबह में लेता हूं, शाम में लेता हूं…’ गाना देखते ही देखते गाना शुरू कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों के बीच उत्साह भी खूब देखा गया. वहीं, इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स की ओर से कमेंट्स भी आ रहे हैं. बता दें कि, बेतिया में अपने संबोधन के दौरान पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर आतंकियों को कठोर से कठोर सजा देने की बात भी कही.
Also Read: Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










