Bihar Politics: कांग्रेस प्रभारी 5 दिन के अंदर दूसरी बार पहुंचे बिहार, अकेले चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Feb 2025 3:32 PM

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पांच दिन के भीतर दूसरी बार पटना पहुंचे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वो नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव साल के अंत में होगा. दिल्ली चुनाव खत्म होते ही सबका ध्यान बिहार की ओर है. इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू फिर से बिहार पहुंचे हैं. कृष्णा अल्लावरू पांच दिन के अंदर दूसरी बार यहां पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है. मैं पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा. उन्होंने कहा कि यहां सभी से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे ताकि आने वाले वक्त में हमें जनता का समर्थन मिलेगा.

बिहार में चार दिन रहेंगे कृष्णा अल्लावरू

कृष्णा अल्लावरू ​​​​​​इस बार 4 दिन तक बिहार में रहेंगे. इस दौरान वो पहले दिन पटना महानगर, पटना ग्रामीण-1 और पटना ग्रामीण-2 के नेताओं के साथ मिलकर पार्टी की ताजा स्थिति पर फीडबैक लेंगे. बैठक में उनके साथ विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य और प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे. मंगलवार को कृष्णा अल्लावरू बेगूसराय जाएंगे. यहां वो बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनिति बनायेंगे. बुधवार (26 फरवरी) कांग्रेस प्रभारी आरा में बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. दौरे के अंतिम दिन 27 फरवरी को कृष्णा मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

अकेले चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

कृष्णा अल्लावरू से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या पार्टी अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “चर्चा चल रही है. इस पर फैसला संगठन के नेताओं से बातचीत के बाद लिया जाएगा. कांग्रेस बिहार में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए सभी नेताओं से विचार-विमर्श करेगी. लोगों से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे.”

पिछले दौरे में दी थी नसीहत

बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद जब कृष्णा पहली बार आये थो तो उन्होंने कहा था, “मतभेद हर जगह होते हैं, लेकिन अगर कोई गुटबाजी करेगा तो ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. बिहार में हमें हर हाल में जीत हासिल करनी है. कोई भी कितना बड़ा बाहुबली क्यों न हो, अकेले चुनाव नहीं जीत सकता. हमें संगठित होकर लड़ना होगा.”

बिहार कांग्रेस प्रभारी सक्रिय

बिहार के कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद कृष्णा अल्लावरु सक्रिय नजर आ रहे हैं.अल्लावरु बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद 20 फरवरी को पहली बार पटना पहुंचे थे. कांग्रेस के नेता ने कहा था कि पार्टी की यह कमी रही है कि हम रेस के घोड़े को बारात में और बारात के घोड़े को रेस में लगा देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे जब तक बिहार के लोगों के साथ रहेंगे, तब तक जो कार्यकर्ता खून-पसीना लगाकर लड़ाई लड़ेगा, उसे सम्मान भी दिया जाएगा. उन्होंने हालांकि कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में काम करने का संदेश देते हुए यह भी कहा कि लड़ाई सदाकत आश्रम में नहीं बल्कि मैदान में होगी. उन्होंने कहा कि गुटबाजी से कोई लड़ाई नहीं जीती जा सकती.

इसे भी पढ़ें: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन