विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट ने दिखाया विक्ट्री का साइन, पेश किया विश्वास मत

Published by :Preeti Dayal
Published at :24 Apr 2026 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary flashed victory sign vidhan sabha

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाया विक्ट्री साइन

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा पहुंचने पर एनडीए के विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कैमरा के सामने सीएम सम्राट ने विक्ट्री का साइन दिखाया. इसके बाद विधानसभा के अंदर सीएम सम्राट चौधरी ने विश्वास मत पेश किया. 11 बजे से विशेष सत्र की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे. आज सुबह 11 बजे से विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है. खास बात यह रही कि आज विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट चौधरी ने विक्ट्री का साइन दिखाया. जानकारी के मुताबिक, सदन में 90 मिनट तक चर्चा होगी.

एनडीए के विधायकों ने क्या कहा?

विशेष सत्र की शुरुआत से पहले कई विधायकों ने बयान दिए. जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने कहा, विश्वास मत हासिल है. ये एक औपचारिकता है. औपचारिकता का निर्वहन हमलोग करेंगे. अपार बहुमत मिलेगी. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सम्राट चौधरी बिहार के विजन को मंजिल तक पहुंचाएंगे. जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने दावा करते हुए कहा, महागठबंधन के विधायक NDA के संपर्क में हैं. बहुमत पहले से हासिल है. महागठबंधन के पास कुछ नहीं है.

जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. राज्यसभा चुनाव के दौरान चारो खाने चित्त हो गए थे. सम्राट चौधरी जी को बहुमत देकर नया बिहार बनाना है. सबकुछ ठीक होगा. जबकि RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, आज बहुत कुछ देखने को मिलेगा. हमलोगों ने राज्यसभा में भी दावा किया था. हमारी केमिस्ट्री अच्छी है. बहुत सारे लोग हैं जो सम्राट सरकार का समर्थन कर सकते हैं. बहुत सारी नई चीजें देखने को मिलेगी.

सीएम सम्राट को 122 विधायकों की जरूरत

सीएम सम्राट चौधरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. सदन में एनडीए के 201 विधायक हैं. ऐसे में बेहद आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेने की चर्चा तेज है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि सरकार को विश्वास मत हासिल करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. विश्वास मत के दौरान एनडीए के सभी घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम के सभी विधायक मौजूद रहेंगे.

Also Read: बख्तियारपुर से मोकामा बाटा चौक तक बदलेगी सड़क की सूरत, 250 करोड़ रुपए होंगे खर्च

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन