पटना पुलिस ने डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ाया कदम, 'जांच प्लेटफॉर्म' ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2024 9:05 AM
ऐप लॉन्च करती पटना पुलिस की टीम
Bihar Police News: पटना पुलिस ने डिजिटलाइजेशन की ओर एक और कदम बढ़ाया है. सदर एएसपी स्वीटी सेहरावत की टीम ने ‘जांच प्लेटफॉर्म’ ऐप लॉन्च किया है. इससे आवेदक को घर बैठे वाट्सएप पर उनके केस की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी.
Bihar Police News: पटना पुलिस ने डिजिटलाइजेशन की ओर एक और कदम बढ़ाया है. सदर एएसपी स्वीटी सेहरावत की टीम ने ‘जांच प्लेटफॉर्म’ ऐप लॉन्च किया है. इससे आवेदक को घर बैठे वाट्सएप पर उनके केस की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी. वे देख सकेंगे कि उनके केस के आइओ कौन हैं और जांच रिपोर्ट में क्या आया है. इसके लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बुधवार को पश्चिमी सिटी एसपी अभिनव धीमान व एएसपी सदर स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस एप के बारे में बताया और डेमो करके दिखाया. इस एप का इस्तेमाल अभी दो थानाें-कंकड़बाग और पत्रकार नगर में शुरू किया गया है. पश्चिमी सिटी एसपी ने बताया कि इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी.
वरीय पदाधिकारी भी देख सकेंगे केस पेंडिंग की लिस्ट
वरीय पदाधिकारी भी इसके माध्यम से यह देख सकेंगे किस थाने में कितने केस पेंडिंग हैं और कितनी समय सीमा दी गई थी. अगर पीड़ित जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरे आइओ से जांच कराना चाहते हैं, तो वह थानेदार को आवेदन देकर आइओ बदलने की आग्रह कर सकते हैं. इसके बाद फिर उस केस की जांच कराई जाएगी.
ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी सीधे नागरिकों से प्राप्त कर सकेंगे शिकायत
पश्चिमी सिटी एसपी ने बताया कि जांच प्लेटफाॅर्म एप के माध्यम से ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी, थानाध्यक्ष सीधे नागरिकों से शिकायत प्राप्त कर सकेंगे. जहां प्रारंभिक जांच की आवश्यकता होगी, वहां अधिकारी शिकायतकर्ता का नाम और संपर्क नंबर के साथ आवेदन को प्लेटफाॅर्म पर अपलोड करेंगे.
शिकायतकर्ता को वाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें उनकी शिकायत की डिजिटल कॉपी के साथ प्राप्ति की जानकारी दी जाएगी. यही नहीं, वाट्सएप मैसेज में फीडबैक देने का विकल्प भी शामिल होगा. इस एप के माध्यम से ही थानाध्यक्ष जांच अधिकारी को जांच सौपेंगेे, जो संबंधित अधिकारी की जांच प्लेटफाॅर्म पर दिखेगी.
Also Read: पटना में किराना दुकान में चल रहा था जाली नोट छापने का कारखाना, एक महिला समेत दो गिरफ्तार…
जांच करने के बाद परिणाम की जानकारी स्वचालित रूप से दे सकेंगे अधिकारी
इस एप की खासियत यह भी है कि जांच अधिकारी अपनी जांच पूरी करेंगेे और थानाध्यक्ष वास्तविक समय में प्रगति की निगरानी कर सकेंगेे. जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद थानाध्यक्ष प्लेटफाॅर्म के माध्यम से शिकायतकर्ता को परिणाम की जानकारी स्वचालित रूप से दे सकते हैं. इसके बाद शिकायतकर्ता को वाट्सएप मैसेज द्वारा जांच पूरी होने और अंतिम रिपोर्ट के बारे में सूचित किया जाएगा. साथ ही अंतिम रिपोर्ट शिकायतकर्ता को वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध भी कराई जाएगी.
हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List जारी, इन उम्मीदवारों का कटा टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










