पटना में किराना दुकान में चल रहा था जाली नोट छापने का कारखाना, एक महिला समेत दो गिरफ्तार…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2024 7:45 AM

विज्ञापन

बरामद जाली नोट और दस्तावेज की तस्वीर

Bihar News: पटना जिला के बख्तियारपुर के सालिमपुर थाने के रुकूनपुरा गांव में किराना दुकान सह सीएसपी में जाली नोट छापने और जाली दस्तावेज बनाने का कारखाना चल रहा था. सालिमपुर पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना जिला के बख्तियारपुर के सालिमपुर थाने के रुकूनपुरा गांव में किराना दुकान सह सीएसपी में जाली नोट छापने और जाली दस्तावेज बनाने का कारखाना चल रहा था. सालिमपुर पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है. वहीं 10 लाख रुपये के जाली नोट और दर्जनों फर्जी सरकारी दस्तावेजों को भी बरामद किया है.

इस विषय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सालिमपुर थाना के रुकूनपुरा गांव में एक किराना दुकानदार सह सीएसपी में जाली नोट छापने के काला धंधा को अंजाम दिया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

Also Read: 22 चक्का ट्रक में लदा था विदेशी शराब का बड़ा खेप, बिहार में राजस्थान का चालक धराया

सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल के साथ की गई छापेमारी

टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद भारी पुलिस बल के साथ रुकूनपुरा गांव पहुंची और संतोष सिंह के मकान में चल रहे किराना दुकानदार सह सीएसपी सेंटर को घेर उसका तलाशी लेने लगे. तलाशी के दौरान पुलिस को एक प्लास्टिक की टोकरी में छिपा कर रखे करीब छह लाख के जाली नोट के बंडल, करीब दो लाख के कागज पर छपे जाली नोट व एक लाख 70 हजार के अधूरे छपे नोट को बरामद किया.

साथ ही कई सरकारी फर्जी दस्तावेज मसलन आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही अंचलाधिकारी कार्यालय से बनाये जाने वाले कई सर्टिफिकेट भी बरामद किए.

Also Read: पटना टू दिल्ली चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आठ घंटे में पूरा करेगी सफर, जानें कितना होगा किराया?

पड़ोसी के घर से भी मिले जाली नोट और फर्जी दस्तावेज

मामले में पुलिस ने तत्काल संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके पड़ोसी प्रभात सिंह के घर पर भी छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने उसके घर से भी जाली नोट व फर्जी दस्तावेजों को बरामद किया. इस दौरान प्रभात सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह भागने लगी, लेकिन महिला पुलिस की मदद से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपिताें ने जालसाजी में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि जाली दस्तावेजों व जाली नोटों से कई लोगों के साथ ठगी की है.

हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List जारी, इन उम्मीदवारों का कटा टिकट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन