Bihar News: 22 चक्का ट्रक में लदा था विदेशी शराब का बड़ा खेप, बिहार में राजस्थान का चालक धराया

Updated:
विज्ञापन

22 चक्का ट्रक में पकड़ाया विदेशी शराब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar liquor News: बिहार के औरंगाबाद जिला में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि 22 चक्का ट्रक पर लदे शराब का एक बड़ा खेप बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Bihar liquor News: बिहार के औरंगाबाद जिला में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि 22 चक्का ट्रक पर लदे शराब का एक बड़ा खेप बरामद किया गया है. 2 सितंबर दिन सोमवार को अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मछली मार्केट से शराब से लदे 22 चक्का ट्रक पकड़ा गया है. मद्यनिषेध इकाई बिहार पटना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 22 चक्का ट्रक पर लदे 480 कार्टून, बोतल की बात करें तो 10428 बोतल, कुल 4285.08 लीटर इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त किया गया है. साथ हीं दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.

Also Read: मुंगेर में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, एक भाई और एक बहन की हालत गंभीर

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों शराब तस्कर

  1. सोना राम, पिता पन्ना राम, ग्राम मुका भगत सिंह
  2. ठाकरा राम, पिता उदा राम, ग्राम खरीगा कुआ, चावा

बता दें कि दोनों शराब तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिला के रहने वाले हैं. दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर ली है. इस संदर्भ मे एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 जुम्मे की नमाज ब्रेक पर आमने-सामने हिमंता-तेजस्वी, JDU-LJP ने भी घेरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन