बिहार में पुलिसकर्मियों को हवाई यात्रा से लेकर होटल तक का मिलेगा खर्च, जानें TA-DA की नई दरें
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jun 2025 9:41 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Police TA-DA: बिहार पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है. पुलिस मुख्यालय ने उनकी वेतन संरचना के आधार पर यात्रा, दैनिक और विराम भत्ते की नई दरें लागू कर दी हैं. अब सरकारी कार्य या स्थानांतरण पर यात्रा करने पर उन्हें संशोधित दरों के अनुसार भुगतान मिलेगा. साथ ही, समय पर भत्ता भुगतान सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट समयसीमा भी तय की गई है.
Bihar Police TA-DA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए यात्रा, दैनिक और विराम भत्तों की नई एवं पुनरीक्षित दरों को लागू कर दिया है. यह संशोधन उनके वेतन संरचना के आधार पर किया गया है और इसका लाभ करीब 1.25 लाख पुलिसकर्मियों को मिलेगा. मुख्यालय के एडीजी (बजट/अपील/कल्याण) कमल किशोर सिंह द्वारा जारी मार्गदर्शिका में बताया गया है कि अब सरकारी यात्रा या ट्रांसफर स्थिति में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करने पर खर्च की प्रतिपूर्ति वेतन स्तर के अनुसार की जाएगी.
यात्रा भत्ता की पात्रता इस प्रकार तय की गई है:-
- वेतन स्तर 8 से 10 वाले कर्मी अनुमति मिलने पर हवाई यात्रा कर सकेंगे.
- वेतन स्तर 6 से 12 तक के कर्मियों को एसी सेकंड क्लास रेल यात्रा की पात्रता होगी.
- वेतन स्तर 5 से नीचे के कर्मियों को सड़क मार्ग से बस या ऑटो यात्रा का भत्ता मिलेगा.
होटल में ठहराव पर नई दरें:-
- वेतन स्तर 5 व इससे कम के लिए पटना में ₹500 व अन्य शहरों में ₹300 प्रतिदिन.
- वेतन स्तर 6 से 9 के लिए पटना में ₹1500 व अन्य शहरों में ₹1000
- वेतन स्तर 11 से 13A के लिए पटना में ₹3500 व अन्य शहरों में ₹2500
- वेतन स्तर 14 और उससे ऊपर के अधिकारियों को पटना में ₹5000 व अन्य शहरों में ₹4000 तक प्रतिदिन का भुगतान मिलेगा.
स्थानीय यात्रा पर भी स्पष्ट दरें तय
बस में यात्रा पर वास्तविक किराया मिलेगा, जबकि टैक्सी व निजी वाहनों के लिए प्रतिकिलोमीटर भुगतान की दर तय की गई है. टैक्सी ₹20, एसी टैक्सी ₹23, निजी कार ₹15, ऑटो ₹10 और दोपहिया वाहन ₹5 प्रति किलोमीटर.
समय पर भुगतान की गाइडलाइन:
यात्रा भत्ते का भुगतान अगले महीने की 7 तारीख तक करना अनिवार्य किया गया है. इसके लिए हर महीने की 3 तारीख तक भत्ता विवरण भेजना होगा और 25 तक बिल तैयार कर लेने के निर्देश दिए गए हैं. इस कदम से पुलिसकर्मियों को सरकारी कार्यों के दौरान वित्तीय असुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है.
Also Read: बिहार में 4 करोड़ वोटरों को नहीं देने होंगे दस्तावेज, चुनाव आयोग इन लोगों से मांगेगा प्रमाण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










