ePaper

Panchayat Chunav: काम नहीं करने वाले मुखिया और वार्ड सदस्य इस बार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव!, जानें क्यों किए जा सकते हैं अयोग्य घोषित

Updated at : 20 Feb 2021 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
Panchayat Chunav: काम नहीं करने वाले मुखिया और वार्ड सदस्य इस बार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव!, जानें क्यों किए जा सकते हैं अयोग्य घोषित

पंचायतों में नल जल का कार्य पूरा नहीं करनेवाले मुखिया और वार्ड सदस्यों को इस बार पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लग जायेगी. विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बताया कि राज्य में अब तक 1700 वार्डों में मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना अभी तक अधूरा है.

पंचायती राज विभाग सभी जिलों की पंचायतों के हर वार्ड में अपूर्ण नल जल योजना की जानकारी जुटा रहा है. विभाग ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना पूरा करने की जिम्मेदारी दी है. पंचायती राज विभाग इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि वैसे पंचायत व वार्डों के मुखिया व वार्ड सदस्यों को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया जाये. विभाग इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर रहा है.

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का कार्यान्वयन पंचायतों के नेतृत्व में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है. इसका रखरखाव भी इन्ही संस्थानों को करना है. ऐसे में जिन पंचायतों में काम अधूरा है, उन पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को अगले पंचायत चुनाव लड़ने में कठिनाई हो सकती है.

Also Read: Bihar Board: बिहार मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र स्टेट बैंक से लीक, परीक्षा रद्द, तीन बैंककर्मी गिरफ्तार

विभाग ने सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को इस आशय की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिससे कि वह बचे हुए कार्यों को चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले तेज गति से पूरा करा लें.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन