Bihar News: शेखपुरा-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन के उद्धाटन के दौरान विधायक-सांसद में धक्का-मुक्की का Video Viral

Bihar News: सालों इंतजार करने के बाद शेखपुरा से दिल्ली के लिए समर स्पेशल सुपर फास्ट एक्सप्रेस की शुरूआत की गई. हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया. लेकिन, इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चे का विषय बिना हुआ है. जिसमें उद्धाटन के लिए विधायक और सांसद में धक्का मुक्की होने लगी.
Bihar News: सालों लंबे इंतजार के बाद शेखपुरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हुई. समर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जमुई के सांसद अरुण भारती, विधायक विजय सम्राट के साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे. वहीं, इस पूरे वाकये से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चे में बना हुआ है.
क्रेडिट लेने की होड़
दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन के उद्धाटन को लेकर पार्टी के नेता क्रेडिट लेने की होड़ में जुट गए. नियम की माने तो, ट्रेन को हरी झंडी विधायक और सांसद की ओर से दिखानी चाहिए. लेकिन, इस दौरान तो जिलाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि के साथ-साथ विधानसभा के भावी प्रत्याशी भी फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे.
11 घंटे लेट रवाना हुई ट्रेन
लेकिन, सांसद ने किसी तरह गार्ड को फरमान दिया अपने लिए भीड़ में जगह बनवाई. जैसे-तैसे ट्रेन को रवाना किया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चे में छा गया है. बता दें कि, पहले दिन ट्रेन 11 घंटे लेट रवाना हुई, जिसको लेकर लोगों के बीच नाराजगी देखने के लिए मिली. हालांकि, शेखपुरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से शेखपुरा और उसके आस-पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी.
Also Read: Bihar Bhumi: 31 मई तक जमाबंदी रजिस्टर स्कैनिंग का पूरा होगा काम, विभाग ने दिए सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










